मां-बेटी से छेड़छाड़ का वीडियो सीसीटीवी में कैद, दो मनचले गिरफ्तार

खतौली। कस्बे में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। रास्ते में आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों से मनचलों द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कस्बे में उस समय सामने आया, जब एक मां-बेटी घर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने बाइक रोककर महिलाओं के साथ अभद्रता और बदसलूकी भी की। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुर्गों की लड़ाई में हो रही सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा

महिलाओं ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिजन और कस्बे के कुछ समाजसेवी थाने पहुंचे तथा पुलिस को मामले से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़कर हवालात में डाल दिया। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ग्राम अन्ती गोलीकांड में वांछित आरोपी प्रिंस गिरफ्तार

आरोपियों के हवालात में पहुंचते ही उन्हें छुड़ाने के लिए कुछ लोग थाने में सक्रिय नजर आए। हालांकि समाजसेवियों ने पुलिस से मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

समाजसेवियों का कहना है कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। विशेषकर स्कूल, कॉलेज, बाजार और सुनसान रास्तों पर पुलिस की नियमित निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने से मनचलों में कानून का भय पैदा होगा और महिलाएं व युवतियां स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी।

इसे भी पढ़ें:  मामा के घर मौत-कवाल में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर दी जान
Share This Article