खालापार में दिन निकलते ही मिला युवक का शव

दुकान के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी कर किया शिनाख्त का प्रयास

मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र के शहीद चौक पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की देर दोपहर तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

पुलिस के अनुसार, शहीद चौक स्थित सुहैल मेडिकल स्टोर के सामने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। जांच के दौरान उसके मृत होने की पुष्टि हुई। मृतक ने काले रंग की शर्ट और काला लोअर पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ में राखी बंधी थी। बाएं बाजू पर तिल का निशान और दाहिने बाजू पर बिच्छू का टैटू बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए उसकी फोटो और हुलिया सोशल मीडिया पर जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो तो खालापार पुलिस को सूचना दे। खालापार चौकी प्रभारी असगर अली ने बताया कि दोपहर बाद तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान से दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
Share This Article