मकान की छत का प्लास्टर गिरा, मां और तीन बच्चे घायल

गांव शेरनगर में हुआ हादसा, देर रात सोते समय अचानक कमरे में गिरा मलबा, घायलों मां और बच्चों की बची जान

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम शेरनगर में रविवार देर रात मकान की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से हादसा हो गया। हादसे के समय एक कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे। छत का मलबा गिरने से महिला और उसके तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें:  काशी में एक लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर

बाल्लो के भाई तनवीर ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन के मकान की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया है। जिस कमरे में छत का मलबा गिरा, वहां बाल्लो अपने बच्चों के साथ सो रही थी।

अचानक मलबा गिरने से बाल्लो और उसके तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।इस हादसे के कारण घायलों में महिला बाल्लो के अलावा उसकी 18 वर्षीय बेटी शाहनूर, 15 वर्षीय बेटा शाहरून और 10 वर्षीय बेटी आतिका शामिल हैं। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए।

इसे भी पढ़ें:  विदेश भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी का आरोप, मां ने मांगी मदद

अस्पताल में सभी का उपचार किया गया। परिजनों के मुताबिक घटना में किसी की हालत गंभीर नहीं है। परिजनों ने बताया कि छत अचानक किस वजह से गिरी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। मकान की छत लिंटर की बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल ठीक है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, कई गंभीर घायल
Share This Article