हरिद्वार से काशी तक निकलेगी संत रविदास बेगमपुरा सनातन संदेश यात्रा

18 अक्टूबर से होगी शुरुआत, गंगाजल लेकर बनारस पहुंचेंगे संत संदीप खत्री रविदासाचार्य; संत रविदास के जीवन और विचारों का दिया जाएगा संदेश

लखनऊ। गुरु संत रविदास विश्व महापीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत संदीप खत्री रविदासाचार्य ने मंत्री अनिल कुमार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान भदोही जनपद का नामकरण संत रविदास के नाम से करने पर आभार व्यक्त करने के साथ ही अपनी आगामी यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य और कार्यक्रम से संबंधित स्मृति चिह्न भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। संत संदीप खत्री रविदासाचार्य ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जन्म पर्व के अवसर पर हरिद्वार से बनारस तक संत रविदास बेगमपुरा सनातन संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत 18 अक्टूबर को हरिद्वार से होगी।

इसे भी पढ़ें:  विकास को नई रफ्तारः मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर वो बनारस तक पहुंचेंगे। इस यात्रा में संत रविदास के अनुयायियों के साथ अन्य साधु-संत और श्रद्धालु भी शामिल होंगे। बनारस पहुंचने पर गंगा घाट पर हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से संत रविदास का अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा का समापन होगा।

इसे भी पढ़ें:  किसान से पैसे लेकर तोड़ दिया जमीन का सौदा, पुलिस दे रही धक्के

संत संदीप खत्री रविदासाचार्य के अनुसार, यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक योगदान से परिचित कराना है। संत रविदास ने समानता, मानवता, सामाजिक सद्भाव और भेदभाव रहित समाज की स्थापना का संदेश दिया था। यात्रा के माध्यम से इन विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  UPDET--मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति के 46 लाख पी गए दस शिक्षण संस्थान

इस संबंध में मंत्री अनिल कुमार ने यात्रा के निर्णय को सामाजिक सरसता की प्रगाढ़ता के लिए महत्वपूर्ण और सराहनीय बताते हुए कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके विचार और आदर्श लोगों के बीच सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को संत रविदास के आदर्शों से जोड़ने और उनके संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का संत संदीप खत्री का प्रयास स्वागत योग्य है।

Share This Article