बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश मंकी लंगड़ा घायल

वाहन चोरी के मामलों में दर्ज हैं कई मुकदमे, पुलिस ने तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद की

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वाहन चोरी से जुड़े गैंगस्टर मुकदमे में वांछित बदमाश बिलाल उर्फ मंकी उर्फ लंगड़ा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मेरठ का निवासी बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  धर्म और नीति का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण हमारे आदर्शरू कपिल देव अग्रवाल

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के अनुसार, रविवार सुबह बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान क्राउन स्कूल के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा। पीछा किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हरियाणा चारा लेने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, 6 घायल

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिलाल वाहन चोरी से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथ जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश घायल
Share This Article