किश्तवाड़ में लापता दो एसपीओ के शव मिले, गोली लगने के निशान

दच्चन के कियार गांव स्थित शिविर से सेना की चौकी के लिए निकले थे दोनों एसपीओ। उनके साथ रहे हथियार बरामद नहीं हुए हैं।

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के शव तलाश अभियान के दौरान मिले हैं। अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के शवों पर गोली लगने के निशान हैं। लापता होने के समय उनके पास हथियार थे, जो बरामद नहीं हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक

 

दोनों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में बताई गई है। वे दच्चन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे। बुधवार, 11 नवंबर को वे अपने शिविर से धारणा-मड़वा स्थित सेना की चौकी के लिए निकले थे। इसी दौरान उनसे संपर्क टूट गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20 करोड़ की नशे की दवाएं जब्त

 

शुरुआत में उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन बाद में दोनों फोन बंद हो गए। तलाश के लिए जंगल और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में ड्रोन और खोजी कुत्तों के साथ टीमें भेजी गईं। इसी अभियान के दौरान दोनों के शव मिले।

Share This Article