अधिवक्ता सुरक्षा कानून के लिए लखनऊ में धरना, सरकार को 15 दिन का समय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर वकीलों ने शनिवार, 14 नवंबर को विधानसभा के गेट नंबर 2 के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन के बाद वकीलों ने प्रदेश सरकार को मांगें पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया।

 

सुबह कैसरबाग कचहरी में जुटे वकीलों ने विधानसभा की ओर पैदल मार्च निकाला। हजरतगंज में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी रास्ते में लगी बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा तक पहुंचे और गेट के बाहर सड़क पर बैठकर नारेबाजी की।

पुलिस के समझाने पर वकील विधानसभा के सामने से लौटे। लौटते समय उन्होंने भाजपा कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:  वो भूल गया यूपी में किसकी सत्ता है... बरेली हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा को CM योगी की चेतावनी

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने कहा कि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो वकीलों की महापंचायत बुलाई जाएगी। इसके बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।

Share This Article