चेयरमैन जहीर बने निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी मे अपने विशेष और ऐतिहासिक कार्यों के चलते मशहूर हो रहे चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट को स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने पुरकाजी को तकनीकी निगरानी, सफाई व्यवस्था और ऐतिहासिक सूली वाला बाग के विकास के लिए एक नई पहचान दिलाने का काम किया है। अब वो निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन में रहकर निकाय के अध्यक्षों के हितों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत से कोहराम

जहीर फारूकी चेयरमैन पुरकाजी को स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर बनाया गया। चेयरमैन चरथावल इस्लामुद्दीन जिला महामंत्री बनाए गए। स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष देशराज सिंह ने पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी को मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष और चरथावल चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन को जिला महासचिव बनाया है। इस एसोसिएशन में उत्तर प्रदेश के अधिकतर नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चेयरमैन सदस्य हैं। लगातार दूसरी बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जहीर फारूकी अपने कामों के बल पर जीत कर आए हैं। मास्टर इस्लाम भी दूसरी बार चेयरमैन चरथावल हैं। दोनो पदाधिकारी सुलझे हुए और अनुभवी हैं। जहीर फारूकी भाकियू के बड़े पदाधिकारी भी हैं। भाकियू में रहते हुए ही जिले के सभी चेयरमैनों को साथ लेकर उनके हितों की लड़ाई भी लड़ेंगे। जहरी फारूकी ने यह जिम्मेदारी देने पर एसोसिएशन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

इसे भी पढ़ें:  नेताजी के घर पर था बकाया, चीफ ने विद्युत मीटर उखड़वाया

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव नहीं करेगी भाकियू, प्रकाश चौक पर देंगे ज्ञापनजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »