नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, फॉर्च्यूनर में जली लाश

नॉएडा। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार रात एक फॉर्च्यूनर कार में एक प्रॉपर्टी डीलर की जली हुई लाश बरामद हुई है। प्रॉपर्टी डीलर के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जो प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त बताए जा रहे हैं। यह मामला दादरी थाना क्षेत्र के नगला नैनसुख का है। कार को सड़क से करीब 100 मीटर अंदर झाड़ियों में पाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह एक हादसा नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नाम

पुलिस के अनुसार, जली हुई फॉर्च्यूनर कार काले रंग की थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 जीसी 3609 है। शव की पहचान गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी संजय यादव के रूप में हुई, जो एक प्रॉपर्टी डीलर थे। पुलिस का मानना है कि संजय की हत्या के बाद उनकी गाड़ी में आग लगाई गई ताकि यह एक दुर्घटना जैसा दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, बाद में प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दुकान के विवाद में तनाव, पीड़ित ने दी पलायन की धमकी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *