पराली जलाने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में पंजाब सरकार, 920 किसानों पर FIR दर्ज; सख्ती से घटने लगे मामले

दिल्ली। पंजाब में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सरकार की सख्ती का असर दिखने लगा है। राज्य में 22 अक्टूबर तक इस वर्ष पराली जलाने के केवल 1,581 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि पिछले वर्षों में यह संख्या ज्यादा थी। 2023 में 1,794, 2022 में 3,696, और 2021 में 5,438 मामले सामने आए थे।

वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी, जिसके बाद सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया। पंजाब में महज 22 दिन में 920 किसानों पर FIR दर्ज की गई है, और कुल 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 9.72 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है, साथ ही 437 रेड एंट्री भी की गई है। पिछले वर्षों में, 2021 में सरकार ने सभी जुर्माने माफ कर दिए थे और 2022 में भी कई FIR रद्द की गई थीं।

इसे भी पढ़ें:  श्याम बिहारी मिश्रा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की आवाज बुलंद

हालांकि, पराली जलाने के मामलों में कमी आने के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। 22 अक्टूबर 2023 को राज्य में 30 स्थानों पर पराली जलाई गई थी, जबकि इस वर्ष यही संख्या 71 है। हालाँकि, पिछले वर्षों की तुलना में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर बिगड़ा है, जिसका कारण यह है कि इस वर्ष एक दिन में पराली जलाने की घटनाएँ पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  HMPV वायरस से घबराएं नहीं, सतर्क रहें- स्वास्थ्य मंत्री नड्डा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *