भाई की साली से निकाह कर पत्नी को घर से निकाला

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के चलते अपने ही भाई की साली से दूसरी शादी कर ली। इस निकाह के बाद व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य ससुरालियों को भी आरोपी बनाते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

फरमाना पुत्री इकबाल निवासी गांव कम्हेडा ने ककरौली थाने में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पूर्व अमीर आलम पुत्र हाशिम निवासी ग्राम कम्हेडा के साथ हआ था। शादी के दो साल बाद पति से उसको एक लड़की पैदा हुई, जो वर्तमान में 11 साल की है। फरमाना ने शिकायत में बताया कि उसका पति और अन्य ससुराल वाले उसको शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे। पति लगातार दूसरी शादी की धमकी देते थे। इसी बीच करीब चार साल पूर्व उसके देवर शाहआलम पुत्र हाशिम की साली समरीन से उसके पति अमीर आलम ने निकाह कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया धरना

इस निकाह में पति सहित उसके ससुराल वाले हाशिम पुत्र भूरा, ननद तरजूफाना पुत्री हाशिम, तजम्मुल पुत्र तरजूफाना, समरजहा पत्नी शाहआलम, सुहेल पुत्र शाहआलम ने दूसरी शादी का विरोध करने पर 19 सितम्ब्र की शाम उसके साथ मारपीट की। धमकी देकर घर से निकाल दिया। मारपीट के बाद फरजाना डायल 112 को सूचना देकर बुला दिया। पुलिस कर्मियों ने उसको ककरौली थाने पहुंचाया और वहां से अगले दिन उसका मेडिकल कराया गया। शिकायत के बाद भी उस समय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अफसरों से शिकायत हुई तो ककरौली पुलिस ने फरजाना की शिकायत पर उसके पति और दूसरे ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस से उसको न्याय दिलाने के साथ ही सुरक्षा देने की गुहार भी की है। अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि थाना प्रभारी ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर का ओदश दिया जाये कि वह मुकदमा पंजीकृत कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करें और प्रार्थी को अपनी ससुराल में रहने के लिये सुरक्षा प्रदान करें। आपकी अति कृपा होगीं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथरावस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शूटिंग में सिल्वर व ब्राउन जीतने वाले हारिश राणा का सपा ने किया स्वागतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया

Read More »