महाराष्ट्र चुनाव-सपा सांसद इकरा हसन के भाषण का बजा डंका

मुजफ्फरनगर। अपने नपे-तुले अंदाज और सभी का दिल जीत लेने वाली मुस्कान के कारण जनता के दिलों पर राज कर रही समाजवादी पार्टी की विश्व विख्यात कैराना सीट से सांसद इकरा मुनव्वर हसन को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी स्टार प्रचारक के रूप में पेश किया है। अखिलेश यादव के साथ इकरा हसन ने महाराष्ट्र जाकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उनके भाषण का डंका महाराष्ट्र में बज रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत महाविकास अघाड़ी का घटक दल बनकर चुनाव मैदान में उतरी है। अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया है। वो महाराष्ट्र की धुलिया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में इरशाद जागीरदार को टिकट दिया है। इरशाद जागीरदार एनसीपी में रहे हैं और वो अजित गुट के राज्य महामंत्री थे। सितम्बर में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी के नेतृत्व में सपा ज्वाइन कर ली थी।

धूलिया में आयोजित हुई सपा की जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश यादव पहुंचे थे। उनके साथ स्टार प्रचार सांसद इकरा हसन भी पहुंची। इकरा मुनव्वर हसन ने अपने चिरपरिचित अंदाज में पार्टी प्रत्याशी इरशाद जागीरदार और महाविकास अघाड़ी की जीत के लए जनता से आह्नान किया। उनका भाषण लोगों के बीच चर्चाओं का कारण बना हुआ है। इकरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम यहां पर आप लोगों से न केवल वोट की अपील लेकर आये हैं, बल्कि आपको आपकी जिम्मेदार के प्रति जागरुक करने के लिए आये हैं। क्योंकि यह एक प्रदेश का चुनाव नहीं है, इस चुनाव पर केवल एक राज्य नहीं बल्कि पूरे देश की नजर टिकी हुई है। इकरा ने कहा कि इससे पहले पांच साल पूर्व हुए चुनाव में भी जनता ने इन लोगों के खिलाफ जनादेश दिया था, ये वो लोग हैं जो ताकत में बैठे हैं और आपका जनादेश ही चुराकर गद्दारी से अपनी सरकार बनाने का काम किया था। इस बार आपको सतर्क रहना है कि ये वक्त आया है कि आप एकजुट होकर इतनी ताकत से इतना ज्यादा वोट डालें कि इस बार आपके जनादेश का कोई दुरुपयोग न करने पाये।

सपा सांसद इकरा हसन ने अपने भाषण में कहा कि आपके वोट के सहारे यहां से जो संदेश जाने वाला है, वो पूरे देश में जायेगा। पूरा देश आज आपकी ओर देख रहा है कि आप देश को क्या राह देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में हमारे बीच ऐसे लोग आ चुके हैं, जिनका उद्देश्य केवल साम्प्रदायिकता है और इसके सहारे ही समाज को बांटा जा रहे हैं। विकास से हमारा ध्यान भटकाकर आपस में लड़ाया जा रहा है ताकि ये लोग कुर्सी पर सत्तासीन हो जायें। इस चुनाव में आपको अपने हित के मुद्दों को ध्यान में रखना है। आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, अच्छी सड़कें हों और निःशुल्क उपचार की सुविधा मिले। आपके परिवार के बच्चों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। सपा जब भी सत्ता में आई, तो हमारी सरकार में निःशुल्क शिक्षा, सिंचाई और उपचार की व्यवस्था दी है। हमारी पार्टी ने पूरे समाज को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज आपका वोट धूलिया विधानसभा को बदलने के लिए होने चाहिए। 

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कंस मामा बोला-बेइज्जती करा रही थी हिमांशी, इसलिए मार डाला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »