मीरापुर विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को होगा उपचुनाव

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग ने आज दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही 48 विधानसभा सीटों पर प्रस्तावित उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। जनपद मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा पर भी चुनाव की तस्वीर इसी के साथ साफ हो गई है।

इस सीट पर 13 नवम्बर को वोटिंग होगी और महाराष्ट्र एवं झारखंड के साथ ही 23 नवम्बर को मतगणना के बाद परिणाम का ऐलान कर दिया जायेगा। मीरापुर विधानसभा सीट यहां से 2022 में रालोद के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए चंदन सिंह चौहान के इस्तीफे से रिक्त हुई है। चंदन चौहान भाजपा रालोद गठबंधन में 2024 में बिजनौर सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। मीरापुर सीट के लिए चुनाव में अब एक माह से भी कम समय बचा है। 

इसे भी पढ़ें:  इंडिया गेट खाली कराया गया

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  अपरा एकादशी पर शरबत पिलाने पहुंचे मंत्री कपिल देव ने झाड़ू लगाकर दिया प्रेरक संदेशप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में

Read More »