पड़ौसी ने की बच्चे की गला रेतकर हत्या

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के बजहा गांव में एक आठ वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने बालक का गला रेतने के बाद गला जमीन के अंदर गढ्ढा खोदकर मिट्टी में दफन कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, बजहा दलित बस्ती के आशु (10) पुत्र सचानू रविवार की शाम चार बजे बकरी चराने निकला था। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लोगों ने बताया कि गांव के पीछे बरम बाबा मंदिर के पास गैस एजेंसी के पास में बकरी चरा रहा था। परिजन खोजते हुए जब 10 बजे रात वहां पहुंचे तो देखा कि एक गढ्ढे में बच्चे को मिट्टी से ढका गया है। ऊपर बबूल के पेड़ की छोटी डाल डाल दी है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसको लेकर परिजनों सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर तीन घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। सुबह लगभग चार बजे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के समझाने पर शव को पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमल

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि लापता बच्चे का ही पड़ोसी हिमांशु उपाध्याय जिसका मकान उस बच्चे के मकान से 100 मीटर की दूरी पर है, उसने ही धारदार हथियार से बच्चे पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को छिपा दिया। घटना का कारण ये पता चला कि सुबह में खेल-खेल में ही बच्चे नें उसके ऊपर ईंट मार दिया था, जिससे हिमांशु आक्रोशित होकर इस घटना को अंजाम दिया। थाना कछवां पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आलाकत्ल बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आरा मशीन पर दो मजदूरों में मारपीट, एक की मौत

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  पूर्व जन्मों के कर्मों का

Read More »