अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतें

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद में अपने पहले ही तहसील दिवस में शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को और मजबूत तथा पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों और प्रकरणों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था करने, हर प्रकरण में मौके पर जाकर शिकायत का भौतिक सत्यापन कराने और शत प्रतिशत निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने दस शिकायतों को हाथों हाथ निपटाते हुए फरियादियों को राहत प्रदान करने का काम किया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में तहसील खतौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी खतौली को निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायत प्राप्त हुई हैं उनको स्वयं देखकर उन शिकायतों को ऑनलाइन अपलोड कराते हुए शिकायतो का निस्तारण कराएं। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारी को निर्देश दिये कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समस्यायों का स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारी को शिकायतकर्ता के यहां मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं। शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध मे फीडबैक लिया जाए, कि शिकायत के निस्तारण में वह संतुष्ट या असंतुष्ट हैं, मौके का फोटो व वीडियो बनाया जाए और प्रमाण पत्र के साथ रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाए। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए,कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयांतर्गत निस्तारण कराया जाये।

तहसील खतौली में समाधान दिवस मेें अधिकारियों के समक्ष आई कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व, भूमि विवाद अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी,शौचालय, पेंशन, सड़क,नाला, विद्युत विभाग आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ ही उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पुलिस अफसर और थाना प्रभारी के अलावा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Also Read This

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्तबुढ़ाना कोतवाली

Read More »

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »