व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक से मिले कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसो. पवन वर्मा द्वारा पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करते हुए उनको मुजफ्फरनगर के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में अब एक भी अवैध होर्डिंग नहीं

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि मुजफ्फरनगर में व्यापारियों से लूटपाट व सर्राफा कारोबारी से फ्रॉड करने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उक्त घटनाओं को जिले के संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान व्यापारी नेताओं द्वारा उनसे गुड वर्क करने वाले विभागीय अधिकारियों के विषय में भी बताया गया। पुलिस के अच्छे कार्यों की सराहना भी की गई। 

इसे भी पढ़ें:  खुब्बापुर कांड में आरोपी शिक्षिका तृप्ति त्यागी की जमानत अर्जी खारिज
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *