MUZAFFARNAGAR-दो दिन की बारिश से हाल बेहाल, गरीब का आशियाना ढहा, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार दिनों की बारिश का भरपूर असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी देखने को मिला। दो दिनों की बारिश ने ही जनपद में हाल बेहाल कर दिया। शहर से लेकर गांव और देहात क्षेत्र तक व्यवस्था ठप होकर रह गई। दूसरे दिन भी लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों के लिए आफत खड़ी हो गई और जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित नजर आया। ककरौली के एक गांव में बारिश के कारण देर रात एक गरीब का अशियाना ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिवार के लिए मुआवजे की मांग की तो वहीं शुक्रवार को दूसरे दिन भी 48 घंटे की लगातार बारिश के असर के कारण शहरी बाजारों से रौनक गायब रही तो शहर से गांवों तक जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते निचले इलाकों में आवागमन भी दूभर हो गया है और कई मकानों को जलभराव ने अपने चपेट में ले लिया। बारिश के साथ ही शहर और गांवों के अधिकांश हिस्से में बिजली भी ठप रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करने के लिए विवश होना पड़ा। शहर के कई इलाके बारिश और बिजली की दोहरी मार झेलते नजर आये।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा और यमुना के साथ ही इनकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का उफान दिखाई देने लगा है। गंगा के साथ ही इसकी सहायक सलोनी नदी का जल स्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग बाढ़ के भय से भयभीत हो रहे हैं। वही गांव के संपर्क मार्गाे पर आवागमन में भी ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खादर में वन्य जीव भी लगातार बारिश से बचने के लिए आबादी में पहुंचने लगे हैं। पिछले करीब एक महीने से गंगा नदी का जल स्तर कम होने से वह शांत स्वभाव में चल रही थी। ग्रामीणों को भी बाढ़ का खतरा नहीं था और उम्मीद जताई जा रही थी कि खेतों में खड़ी बंपर फसल का अच्छा उत्पादन होगा लेकिन पिछले चार दिनों से अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही पिछले 48 घंटे से मुजफ्फरनगर में शुरू हुई बारिश अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस कारण जिले में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। उधर पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के कारण हरिद्वार से गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 73 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। वहीं हरिद्वार से जल स्तर और भी बढ़ा है, इसका प्रभाव शाम तक बिजनौर बैराज पर देखने को मिलेगा। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों की टीम को सक्रिय करते हुए खादर में अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासनिक अफसरों ने बारिश के कारण नदियों के जल स्तर में और भी अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है और डूब क्षेत्र में आ रहे गांवों के ग्रामीणों से ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने के लिए अपील की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक के खिलाफ जांच शुरू

वहीं यह बारिश लोगों के जीवन के लिए आफत भी बनने लगी है। लगातार कभी तेज और कभी मध्यम होती इस बारिश के कारण ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाडा में बीती देर रात हादसा हो गया। यहां पर एक गरीब परिवार का कच्चा आशियाना बारिश के दबाव को नहीं झेल पाया और कच्चे मकान की छत अचानक ही भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के समय इस मकान में 42 वर्षीय ताहिर पुत्र खुर्शीद राजपूत सो रहा था, जो मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। ताहिर मकान में अकेला ही सो रहा था। उसकी मौत के कारण परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाते हुए ताहिर को निकाला लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और तहसील कर्मी गांव में पहुंचे तथा मृतक के सम्बंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान ग्राम प्रधान नवाब अली भी अन्य ग्रामीणों और परिवार के लोगों के साथ पहुंच गये थे। ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुआवजे की मांग की। प्रधान नवाब अली ने बताया कि मृतक ताहिर मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहा था। उसके आठ बच्चे हैं। इनमें से एक लड़की की शादी वो कर चुका है। बारिश शुरू होने के बाद ताहिर का बड़ा भाई उसके सातों बच्चों को अपने घर ले गया था। जबकि ताहिर का मकान गांव के जंगल के नजदीक है। वहां उसने दो भैंस भी बांध रखी है। दोनों पति पत्नी वहीं अपने कच्चे मकान में रूक गये थे। पत्नी बाहर बने छप्पर में सो रही थी, जबकि ताहिर कच्चे मकान में भीतर सो गया था। रात्रि करीब सवा दो बजे बारिश के कारण मकान की एक दीवार गिरी और इसके बाद पूरी छत भरभराकर ढह गई, इसमें ताहिर की मौत हो जाने के कारण परिवार में कोहराम है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और जुमे की नमाज के बाद मृतक का दफीना कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर का उद्घाटन श्री कुलदीप गोयल (सीमा मेडिकल) ने किया।

स्कूल में पहुंचे बच्चे फिर डीएम को याद आया बरसाती अवकाश

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को उत्तराखंड से स्कूलों में अवकाश की खबरें आई तो 48 घंटे से लगातार होती बारिश के बीच ही जनपद में भी स्कूलों में अवकाश होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह तक भी ऐसा कोई आदेश नहीं होने के कारण बच्चों को भीगते हुए बारिश में ही स्कूल जाने के लिए विवश होना पड़ा। जब जनपद के स्कूलों में बच्चे पहुंच गये और कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया, तब जिला बेसिक शिक्षा अधिकार संदीप कुमार की ओर से शुक्रवार को स्कूलों में बारिश के कारण अवकाश का आदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया कि जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशानुसार शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, यदि बारिश लगातार रहती है तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में अभिभावकों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि यदि यही फैसला समय से ले लिया जाता तो शुक्रवार को बारिश में भीगते हुए बच्चों को स्कूल जाने के लिए विवश तो न होना पड़ता। 

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-थाने में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, तीन पुलिस कर्मी फरार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी का वीडियो वायरलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-थाने में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, तीन पुलिस कर्मी फरारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ई रिक्शा फैक्ट्री में पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरीभाकियू

Read More »