नैनीताल की वादियों में पहुंचे पालिका के 17 सभासद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के 17 सभासद नैनीताल की वादियों में भ्रमण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा नीम करौली धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की और शहरवासियों के लिए सुख समृ(ि की कामना की। इस दौरान मुस्लिम सभासद भी इस ग्रुप में शामिल रहे।

नगरपालिका परिषद् के सभासदों का एक गु्रप इन दिनों नैनीताल की वादियों में भ्रमण पर पहुंचा है। 17 सभासदों के इस ग्रुप के द्वारा नैनीताल राज्य अतिथि गृह पहुंचकर विश्राम किया और इसके बाद वो सभी बाबा नीम करौली धाम पहुंचे तथा बाबा के दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही धाम में पूजा अर्चना करते हुए शहरवासियों के हित के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सुख समृ(ि और स्वस्थ जीवन की कामना की। इन सभासदों में राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, भाजपा युवा नेता पूर्व सभासद विकल्प जैन, हनी पाल, रविकांत शर्मा, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अमित शर्मा, अमित पाल, रजत धीमान, अमित पटपटिया, सतीश कुकरेजा, अब्दुल सत्तार मंसूरी, अन्नू कुरैशी, सभासद पति नदीम खान और पूर्व सभासद आशुतोष उर्फ आशु गुप्ता शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गरीबों के बीच भोजन लेकर पहुंची सुनीता बालियान
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *