डीएनए जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि, बढ़ीं नवाब सिंह की मुश्किलें

कन्नौज- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक लैब ने भेजी रिपोर्ट में डीएनए सैंपल से मैच हुआ है। कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। नवाब सिंह डीएनए में किशोरी के सैंपल से मिलान हुआ है। एसपी अमित कुमार आनंद ने डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की बात कहते हुए यह जानकारी दी है। किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में 12 अगस्त को पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। घटना के समय पीड़ित पक्ष व आरोपी अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में था। पुलिस ने वहीं कमरे से गिरफ्तारी करने का दावा किया है। किशोरी अपनी बुआ के साथ आई थी। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ रविवार की देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची। यहां एक कमरे में दोनों ठहरी थीं। इस दौरान नवाब सिंह भी वहां मौजूद था। आरोप है कि महिला बाथरूम चली गई, तभी नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई उस समय पूर्व सपा नेता इनरवियर में थे। पुलिस ने पूछताछ की और बुआ-भतीजी व आरोपी को कोतवाली ले आई। पीड़िता ने कोर्ट में दुष्कर्म का बयान दिया था। इसके बाद डीएनए टेस्ट कराया गया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने दुष्कर्म किया था। एसपी ने बताया कि अब जल्द ही चार्जशीट बनाकर कोर्ट में पेश की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  राजीव गांधी हत्या मामले में दोषी संथान का निधन

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  बंगाल में मतदान के बीच बवाल: भाजपा प्रत्याशी पर भीड़ का हमला, भागकर बचाई जानआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें

Read More »