एम.जी. पब्लिक स्कूल में विज्ञान के साथ शिक्षा अनुभव पर दो दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में दो दिवसीय विज्ञान के साथ शिक्षा अनुभव विषय पर एकीकृत कला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरूवार को इस संगोष्ठी का विधिवत समापन किया गया। इन दो दिनों में कक्षा-9 और कक्षा-10 के छात्र छात्राओं के द्वारा अपने विषय आधारित विज्ञान प्रोजेक्ट और मॉडल का प्रदर्शन कर उनके प्रभावों और उपयोगों का प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुतिकरण किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि बच्चों को अनुभव और प्रयोगात्मक ढंग से शिक्षित करने तथा विज्ञान के प्रति उनमें रूचि पैदा करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रांगण में आर्ट इंटीग्रेटिड एक्सपीरियंस लर्निंग विद साइंस विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पहले दिन कक्षा-10 और दूसरे दिन कक्षा-9 के छात्र-छात्राओं ने इस विज्ञान आधारित संगोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए अपने अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विषय आधारित साइंस प्रोजेक्ट और मॉडल का बखूबी प्रदर्शन किया। इन बच्चों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट बनाये, जिनमें प्रवर्तन और अप्रवर्तन, टिंडल प्रभाव, फाइटो हार्माेन्स, न्यूटन के गति के नियम, तंत्रिका तंत्र, एनीमल हार्मोन्स, केमिकल रिएक्शन, रिफलेक्शन ऑफ लाइट जैसी प्रमुख अवधारणाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए उनके उपयोग और मानव जीवन पर प्रभाव के विषय में भी जानकारी प्रदान की। इस संगोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए बच्चों में असीम उत्साह नजर आया और इसके सहारेर विज्ञान की दुनिया की गहराई को नजदीकी से जानने का प्रयास किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी के प्रोजेक्ट और मॉडल का अवलोकन करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस संगोष्ठी का मूल उद्देश्य बच्चों के भीतर एक वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा को सामने लाकर उनका शैक्षिक विकास करना रहा। जिस प्रकार से बच्चों ने अपने मॉडल और प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण किया, यह व्यावहारिक दृष्टिकोण उनके भीतर न केवल जिज्ञासा को प्रज्वलित करता है, बल्कि वैज्ञानिक सि(ांतों की उनकी समझ को भी मजबूत करता है, जिससे वे भविष्य में आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होते हैं। इसके सहारे बच्चों ने सराहनीय स्तर से अपने वैज्ञानिक शोध का प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा प्राप्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी साइंस टीचरों को विशेष सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लूट की योजना बनाते दो शातिर गिरफ्तार

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »