कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने 22 मांगों को लेकर की कामबंद हड़ताल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्नान पर जिला कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी 22 मांगों के समर्थन में आंदोलन करते हुए गुरूवार को कामबंद हड़ताल कर धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन में राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से लम्बित चली आ रही मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए समाधान कराये जाने की मांग की गई।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्नान पर जनपद शाखा के जिलाध्यक्ष अम्मार हैदर और जिला मंत्री मनीष शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए कामबंद हड़ताल की। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री का दौरा होने के बावजूद किसी भी पटल पर काम नहीं किया गया। सभी कर्मचारी एकजुटता दिखाते हुए धरने पर बैठे रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सभी अफसरों के सीएम का दौरे के कारण मीरापुर में होने के चलते बाबू संजय सिंह को ज्ञापन दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब गरीब भक्त के दो लड्डुओं का भी भोग स्वीकारेंगे बाला जी

इस दौरान अम्मार हैदर ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बरसों से संघर्ष कर रहे हैं। शासन और राजस्व परिषद् में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के हितों से जुड़ी मांग लम्बित चल रही हैं। इसमें कलेक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय करने, नायब तहसीलदार के पदों में दस प्रतिशत प्रोन्नति कोटा कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग को देने, नई पेंशन नीति को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने, लेखा कार्य करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान देने, अस्थाई पदों को स्थाई करने, नवसृजित जनपदों व तहसीलों में नई भर्ती करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अम्मार हैदर, जिला मंत्री मनीष शर्मा के अलावा सीता देवी, पंकज कुमार, शेखर वर्मा, जनेश्वर सिंह, धीरज पाल शर्मा, रमी मलिक, पुष्पेन्द्र सिंह, विजय कुमार, सि(ार्थ आदि कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर के सामने नई टाउनशिप का ग्रामीणों ने किया खुला विरोध

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चैत्र नवरात्र शुरू, मंदिरों में उमड़ी माता के भक्तों की भारी भीड़स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को मिलने बुलाया, कर लिया किडनैपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को मिलने बुलाया,

Read More »