मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल के लिए योगी सरकार ने नहीं भेजा केन्द्र को कोई प्रस्ताव

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुजफ्फरनगर सीट से सांसद हरेन्द्र मलिक द्वारा पिछले दिनों संसद में मुजफ्फरनगर जनपद से जुड़ी अनेक समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल को मुजफ्फरनगर तक चलाये जाने की मांग के साथ ही प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर कार्यवाही करने की बात कही थी। अब सपा सांसद हरेन्द्र मलिक द्वारा उठाई गई समस्याओं पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पत्र लिखकर बिन्दुवार जवाब दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि मेरठ से मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल चलाने के लिए यूपी सरकार की ओर से आज तक केन्द्र को कोई प्रस्ताव भेजा ही नहीं गया है। कहा गया कि राज्य सरकार प्रस्ताव भेजे तो ही केन्द्र सरकार इस तरह के निर्णय ले सकती है। साथ ही यह भी साफ कर दिया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगातार प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाईयों पर एनजीटी के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपर

सपा सांसद ने 25 जुलाई को संसद सत्र के दौरान मुजफ्फरनगर में औद्योगिक इकाइयों के द्वारा प्रदूषण फैलाने और इस कारण दूषित जल तथा हवा के कारण गांव दर गांव बीमारी फैलने के लिए भी इनको जिम्मेदारी ठहराते हुए कार्यवाही की मांग की थी। साथ ही उन्होंने इसी दिन दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल को मुजफ्फरनगर तक चलाने की आवाज उठाई थी। लोकसभा के शून्य काल में उठाये गये इस सवालों को लेकर अब 16 अगस्त को केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सपा सांसद हरेन्द्र मलिक को पत्र लिखकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में औद्योगिक प्रदूषण और रैपिड रेल की अनुपलब्धता के संबंध में उठाए गए मामले की जांच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय के परामर्श से की गई थी। इसमें यह बताया गया है कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर मुजफ्फरनगर जिले में संचालित प्रमुख जल और वायु प्रदूषणकारी उद्योगों का निरीक्षण करता है।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल के चाट बजार को अब डीएम का इंकार

केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र ने पत्र में कहा कि जिले में 61 प्रमुख ;लुगदी और कागज-37, चीनी-8, डिस्टिलरी-5, रंगाई-5, फार्मास्युटिकल-3, खाद्य प्रसंस्करण-1, बूचड़खाना-1 और टेनरी-1द्ध जल/वायु प्रदूषणकारी उद्योग संचालित हैं। निर्धारित उत्सर्जन और अपशिष्ट निर्वहन मानकों को पूरा नहीं करने वाले उद्योगों को जल और वायु अधिनियमों के तहत कारण बताओ नोटिस के साथ ही उनको बंद करने के निर्देश दिए जाते हैं। विभिन्न मामलों में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ;एनजीटीद्ध द्वारा दिए गए आदेशों के संदर्भ में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने का भी प्रावधान है।

उन्होंने सपा सांसद को बताया कि मुजफ्फरनगर में रैपिड रेल की अनुपलब्धता के संबंध में, यह सूचित किया जाता है कि शहरी नियोजन एक राज्य विषय है और संबंधित राज्य सरकारें/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच एकीकरण सहित शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे की योजना बनाने, शुरू करने और विकसित करने के लिए जिम्मेदार हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शहरी परिवहन नीति ;एनयूटीपीद्ध, 2006, मेट्रो रेल नीति, 2017 और पारगमन उन्मुख विकास नीति, 2017 तैयार की है, जो शहरी परिवहन प्रणालियों की एकीकृत योजना और कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती है। केंद्र सरकार संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा प्रस्तावित किए जाने पर प्रस्ताव की व्यवहार्यता और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर शहरी रेल आधारित प्रणाली को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। वर्तमान में संबंधित राज्य सरकार द्वारा मुजफ्फरनगर तक आरआरटीएस के विस्तार के लिए कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  स्वस्थ उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार कर रही योगी सरकारः कपिल देव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मामूली विवाद में भाई ने फावड़ा मारकर की बहन की हत्यास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब जिले में हर माह टॉप थ्री पुलिस कर्मी होंगे सम्मानितवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल के चाट बजार को अब डीएम का इंकारभाकियू

Read More »