हर घर तिरंगा लेकर घर-घर जायेंगे कार्यकर्ताः सूर्य प्रकाश

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रभारी श्री सूर्यप्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक आयोजित करते हुए अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।

भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि जिला प्रभारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लखनऊ के सभापति सूर्य प्रकाश पाल ने गुरूवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन करते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान शुरू करना है। आजादी का यह जश्न तिरंगा फहराकर मनाया जा रहा है। इसके लिए हर घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लहराने का अभियान चलाया जा रहा है।

इसमें सभी को जागरूक करते हुए सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जानी है। इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के साथ ही देश के बंटवारे का दंश भी भारतवासियों ने झेला है। इसके लिए विभाजन की विभीषिका को भी याद किया जायेगा और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका पर गोष्ठी में बंटवारे में विस्थापित हुए लोगों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारी दी गई है, इसमें घर घर तिरंगा लेकर लोगों को जागरुक किया जायेगा। 9 और 10 अगस्त को मंडलवार बैठक करते हुए कार्यक्रम और तिरंगा वितरण की रूपरेखा बनाई जायेगी। इसके लिए जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी को निर्देशित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चार टाइमर बम के साथ एक गिरफ्तार, महिला ने दिया था आर्डर

बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, राजू अहलावत, हरीश अहलावत, जगदीश पांचाल, श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक, गीता जैन, साधना सिंघल, अचिन्त मित्तल, पवन अरोरा, रमेश खुराना, डॉ. देशबन्धु तोमर, नितिन मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और संचालन बिजेन्द्र पाल व रोहताश पाल द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जोश, समर कैंप का समापन

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चार टाइमर बम के साथ एक गिरफ्तार, महिला ने दिया

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »