चार अवैध कालोनियों पर चला एमडीए का बुल्डोजर

मुजफ्फरनगर। शहर के नजदीक चार अवैध कालोनियांे में की जा रही प्लाटिंग और निर्माण को लेकर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ;एमडीएद्ध द्वारा कार्यवाही करते हुए दो जेसीबी मशीनों के साथ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 50 बीघा भूमि पर की गई प्लाटिंग और अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इसके साथ ही मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी भी एमडीए के अधिकारियों द्वारा दी गई।

एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि जनपद में अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों को लेकर निरंतर विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये ही एमडीए के जोन संख्या 3 के अन्तर्गत नसीरपुर रोड और विश्वकर्मा चौक के पास अवैध रूप से कालोनियों काटकर प्लाट बेचे जा रहे थे। इसको लेकर एमडीए की टीम ने पुलिस और प्रशासन के सहयोग से आज ध्वस्तीकरण अभियान चलाते हुए चार कालोनियों में किये कये अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इसके साथ ही मालिकों को नोटिस भी जारी किये गये हैं।

जोन 3 के सहायक अभियंता भरत पाल ने बताया कि मंगलवार को नसीरपुर रोड पर बसाई जा रही तीन अवैध कालोनियों के साथ ही विश्वकर्मा चौक के पास की जा रही अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्यवाही की गयी है। चार कालोनियों में करीब 50 बीघा भूमि पर यह अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसमें दो जेसीबी मशीनों के साथ अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। इस कार्यवाही के दौरान जोन 3 के अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल, अवर अभियंता राजीव वर्मा, अवनीश गर्ग, विनय गर्ग, नायब तहसीलदार सदर और पुलिस बल मौजूद रहा। 

इसे भी पढ़ें:  संजीव बालियान की काऊ सेंचुरी पर सपा सांसद हरेन्द्र मलिक की नजर, डीएम मांगा ब्यौरा

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »