सहायक पोस्ट मास्टर हुए सेवानिवृत्त

खतौली। जीटी रोड स्थित डाकघर में तैनात सहायक पोस्ट मास्टर सुशील कुमार आज सेवानिवृत्त हो गए। सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी सेवाएं 1985 में जानसठ पोस्ट मास्टर के रूप में शुरू की थीं। अपने 39 साल के करियर के दौरान, उन्होंने शहर मुजफ्फरनगर, मुज़फ्फरनगर कचहरी एवं मुख्य शाखा, देवबंद, सहारनपुर, रामराज, भूड़ देहात, खतौली आदि स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। सुशील कुमार की सेवानिवृत्ति के समय, वह खतौली मुख्य डाकघर में कई वर्षों से तैनात थे। उनके सहकर्मियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनके लंबे और समर्पित सेवा को सराहा। विदाई समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने सुशील कुमार के प्रति अपने सम्मान और प्रशंसा को व्यक्त किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सुशील कुमार ने हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से किया है। उनकी कार्यशैली और समर्पण ने हमेशा सभी को प्रेरित किया है। सुशील कुमार ने अपने विदाई भाषण में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई चुनौतियों का सामना किया और हर चुनौती का सामना करते हुए हमेशा ईमानदारी और समर्पण से काम किया। उन्होंने अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद दिया। जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सफलता में उनके परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने हर समय उनका समर्थन किया। सुशील कुमार की विदाई से उनके सहकर्मियों में भावनात्मक माहौल बन गया। सभी ने उनके साथ बिताए गए समय और उनके साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। सुशील कुमार ने भी इस अवसर पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वे हमेशा इस डाकघर और अपने सहकर्मियों को याद करेंगे।इस अवसर पर सिस्टम मैनेजर अंकुर सिंह, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकारी आदित्य अग्रवाल सहित भारत रतन, गुरुचरण, विजय सिंह, विक्रम सिंह, सुंदरलाल, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह,जगबीर सिंह, अनुज, दीपक, आशीष, दिनेश, अशोक चौधरी, साजिद, कृष्ण पाल, राम, वीरेंद्र, कपिल आदि उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  मामा के घर आई किशोरी से छेड़छाड़-मारपीट...छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Also Read This

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भली औरत – बदमाशों ने एक महिला के छीने कुंडल तो दूसरी ने खुद ही सौंप

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »

दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई

Read More »