पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 76 आंगनबाडी केन्द्रों को दी 15 लाख की सौगात

मुजफ्फरनगर। शासन की योजना के तहत नगरीय क्षेत्र में संचालित 76 आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों को हॉट कुक्ड योजना के तहत पका पकाया भोजन वितरण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। इसके लिए आवश्यक बर्तन और अन्य सामान की आपूर्ति पालिका प्रशासन ने अपनी निधि से करते हुए आंगनबाडी केन्द्रों की संचालिकाओं को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा आवश्यक बर्तन और सामग्री वितरित करते हुए उपलब्ध कराई और भरोसा दिया कि आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन करने के लिए पालिका स्तर से जो भी मदद होगी, वो निरंतर उपलब्ध कराई जायेगी। इस पर पालिका ने करीब 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया है।

जनपद में बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पका पकाया पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन के द्वारा हॉट कुक्ड योजना शुरू कराई गई थी, लेकिन शहरी क्षेत्र के 55 वार्डों के 76 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रसोई गैस और बर्तन नहीं होने पर यह योजना प्रारंभ नहीं हो पाई थी। 26 अक्तूबर 2023 को शासन की ओर से शहरी क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर नगरपालिका परिषद को अपनी निधि और दूसरे स्रोतों से बर्तन आदि की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के अनुपालन में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशों के तहत पालिका प्रशासन द्वारा थाली, प्लेट, गिलास, कटोरी, चम्मच, कूकर, भगौना, लोहे का तवा, लोहे की कढाही, चमचा बड़ा, कल्छी बड़ी, चिमटा, चाकू, बेलन, चकला, गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और दस लीटर की स्टील की बाल्टी की खरीद कर केंद्रों को समान अनुपात में वितरित करने के लिए कार्यवाही की गई और अभिलेखागार की रिपोर्ट के अनुसार लाये गये प्रस्ताव को पालिका बोर्ड ने पारित किया था। 76 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन आदि की आपूर्ति के लिए 14 लाख 36 हजार 400 रुपये का व्ययानुमान बनाया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए, जिसमें सुनील कर्णवाल को 14 लाख 58 हजार 376 रुपये के खर्च पर ठेका छोड़ा गया था। उनके द्वारा निर्धारित सामग्री पालिका को उपलब्ध करा दी गई थी।

बुधवार को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा शहरी क्षेत्रान्तर्गत 76 आंगनबाडी केन्द्रों पर नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा 03 वर्ष से 06 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिये आईसीसीएस योजना के अन्तर्गत हॉट कुक्ड मील योजना के अन्तर्गत बर्तन और गैस चूल्हा आदि सामान का वितरण किया गया। इसके लिए पालिका निधि से 14.58 लाख का बजट दिया गया है। पालिकाध्यक्ष श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों को सामग्री वितरण करते हुए कहा गया कि शासन स्तर से चलाई जा रही योजनाओं के अतिरिक्त पालिका स्तर से भी आंगनबाडी केन्द्रों के सुचारू संचालन में हमेशा सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा तथा इस सम्बन्ध में सभी केन्द्र संचालक अपने-अपने क्षेत्र के वार्ड सभासदों से भी समन्वय स्थापित रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में केन्द्र संचालक अपने वार्ड सभासद के माध्यम से अपनी समस्या मुझ तक पहूँचा सकते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थिता सभासदों राजीव कुमार शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद द्वारा अपने वार्ड की आंगनबाडी केन्द्र संचालक को कहा गया कि वह कभी भी किसी भी समस्या के लिए उनके दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकती हैं तथा जनहित में केन्द्र के सुचारू संचालन में उनका सहयोग हमेशा प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना से रेणू आंगनबाडी कार्यकत्रियों के साथ उपस्थित रहीं। पालिका की ओर से सभासद राजीव कुमार शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, नवनीत गुप्ता, प्रशांत कुमार, महिका गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार, कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव, मार्ग प्रकाश लिपिक गोपी चन्द वर्मा, संजीव सिंघल बीसी, सुनील वर्मा बीसी, आईटी ऑफिसर प्रियेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  भिड़ गए दो पक्ष, चले ईंट पत्थर, कुल्हाड़ी दिखाकर पुलिस को भी दौड़ाया

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  करोड़ों देशवासियों को जोड़ रहा मन की बात का सेतुः मीनाक्षी स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गोवर्धन पर्व पर भक्तों को प्रसाद बांटने निकले मंत्री कपिल देववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया

Read More »