मन की पवित्रता से मिलता है अच्छे कर्म का फलः नयन सागर

मुजफ्फरनगर। जैन मुनि आचार्य श्री 108 नयन सागर महाराज ने कहा कि हम अच्छे कर्म करते हैं, लेकिन उनका फल नहीं मिलता, हम मंदिरों में आकर पूजा करते हैं, गुरूओं का दर्शन कर उनका आदर सत्कार करते हैं, लेकिन फल नहीं मिलता, परेशान रहते हैं। अच्छे कर्म का, पूजा अर्चना, गुरूओं के सानिध्य का फल तभी प्राप्त होता है, जब हम अपने मन को भी पवित्रता के बंधनों में बांध लेते हैं। इसलिए मानव को सबसे पहले अपना मन पवित्र करना चाहिए, उसके बाद वो जो भी अच्छे कर्म करेगा, दान पुण्य करेगा, उसका सार्थक और सकारात्मक फल उसको अवश्य प्राप्त होगा। उन्होंने अपने प्रवचनों में मंदिरों में कुछ लोगों के द्वारा पूजा पाठ और धार्मिक क्रियाओं व आयोजनों में अनावश्यक हस्तक्षेप को धर्म की हानि के रूप में पेश करते हुए कहा कि हमें केवल कर्म करने पर ही ध्यान देना चाहिए।

तपोनिधि जागृतिकारी संत आचार्य नयन सागर मुनिराज 21 जून से श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में विराजमान हैं। गुरूवार के सानिध्य में प्रतिदिन मंदिर श्री में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। सवेरे श्री जी का अभिषेक होने के उपरांत आचार्य नयन सागर मुनिराज ने मंदिर श्री में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को मंगल प्रवचन दिए और धर्म के रास्ते पर आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी मंदिर पहुंचे और आचार्य नयन सागर का दर्शन कर उनको नमन करते हुए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री कपिल देव का माला और पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।

अपने मंगल प्रवचन में आचार्य नयन सागर मुनिराज ने कहा कि ज्ञान होने के साथ ही हमें सच्ची श्र(ा भी रखनी होगी, तभी हम सफल हो पायेंगे। एक व्यक्ति बीमार है, उसको दवाईयों का खूब ज्ञान है, लेकिन दवाई खाता नहीं है, दूसरा व्यक्ति दवाईयों से अज्ञानी है, बीमारी में वो दवाईयों पर श्र(ा रखकर उनका सेवन करता है, ठीक हो जाता है। इसी प्रकार हमें ग्रन्थ पढ़ने भर से फल नहीं मिलेगा, उन ग्रन्थों के प्रति हमारी श्र(ा कैसी है, इसी आधार पर हम लाभ प्राप्त करते हैं। हम पूजा के लिए मंदिर जाते हैं, लेकिन चाहते यह हैं कि वहां पर धर्म-कर्म का कार्य हमारी इच्छा के अनुसार हो, हमारे हस्तक्षेप से हो, तो हम क्या फल पायेंगे। मोह-माया यही रह जायेगा, सिकन्दर दुनिया को जीतकर भी खाली हाथ चला गया। दूसरों को बदलने के भ्रम में जीना छोड़कर खुद अपने आपको बदलो तो जीवन में मुधरता आयेगी। शांति होगी। मन को पवित्र बनाना जरूरी है। इसके लिए गुरू पर सच्ची श्र(ा रखना होगा। अपने कल्याण करने के लिए हमें पुरूषार्थ करना होगा, तब मन का अंधेरा दूर होगा। प्रवचन के साथ ही भजनों के माध्यम से आचार्य नयन सागर ने समां बांधे रखा। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर कमेटी प्रबंध समति के अध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री जितेन्द्र जैन टोनी, विभोर जैन, अखिलेश जैन, मनोज जैन, राजेश जैन, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर की मारपीट, सुशील मूंछ के नाम पर धमकाया

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »