सीएम योगी ने पूर्व सांसद राजपाल सैनी से मीरापुर पर लिया फीडबैक

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में हार के कारणों के मंथन के साथ ही भाजपा ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी चिंतन शुरू कर दिया है। इसके लिए सरकार और संगठन लगातार उपचुनाव वाली सीटों के माहौल को परखने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वार्तालाप के साथ ही फीडबैक लेने में भी जुटा हुआ है। इसी क्रम में लखनऊ पहुंचे पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राजपाल सैनी से मुलाकात के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी देर तक चर्चा करते हुए मुजफ्फरनगर जनपद की मीरापुर विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर मौका माहौल परखने के लिए फीडबैक लिया। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदों के विपरीत आये जनादेश के कारणों को लेकर भी सीएम योगी ने पूर्व सांसद राजपाल सैनी के साथ काफी चर्चा की और उनको पार्टी के आदेशों के तहत आगामी कार्यक्रमों को जनपद में जनता के बीच मजबूती से चलाने के लिए निर्देश भी दिये।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में महिला चिकित्सक का फर्जी क्लीनिक कराया सील

पूर्व सांसद राजपाल सैनी वेस्ट यूपी में पिछड़ा वर्ग के एक मजबूत नेता माने जाते हैं। वो पिछले दिनों रालोद से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ आये और पार्टी को मजबूती देने का काम किया। उन्होंने बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश की थी, लेकिन ऐन वक्त पर रालोद के साथ हुए गठबंधन के कारण बिजनौर सीट रालोद कोटे में चले जाने के बाद उन्होंने पार्टी हाईकमान के निर्देशों के तहत गठबंधन प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान के चुनाव प्रचार के लिए काम किया और इस सीट पर एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राजपाल सैनी खुद इस क्षेत्र की राजनीतिक समीकरणों का भली प्रकार ज्ञान रखते हैं, क्योंकि वो बिजनौर लोकसभा के इसी क्षेत्र से आने वाली मोरना विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित रहे हैं। 2012 में परिसीमन के बाद मोरना सीट को मीरापुर क्षेत्र के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। साल 2002 में राजपाल सैनी ने मोरना सीट पर हुए चुनाव में सपा के सीटिंग विधायक संजय सिंह को 6773 मतों के अंतर से पराजित किया था। राजपाल सैनी को कुल 40579 मत प्राप्त हुए थे। संजय सिंह इस सीट पर 1996 में सपा प्रत्याशी के रूप में विधायक निर्वाचित हुए थे, उन्होंने बसपा के उम्मीदवार नफीस कालिया को पराजित किया था।

पूर्व सांसद राजपाल सैनी लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजपाल सैनी के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उनसे मीरापुर सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव की स्थिति को लेकर चर्चा की। इस सीट से विधायक रालोद युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान के बिजनौर से सांसद निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव होंगे, चंदन द्वारा विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा भी सौंप दिया गया है। अब यहां पर निर्वाचन आयोग के द्वारा सीट रिक्त होने की अधिसूचना जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। मीरापुर के साथ ही यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि कांवड यात्रा समाप्त होने के बाद उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो जायेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर पार्टी की हार के कारणों को लेकर भी राजपाल सैनी से चर्चा करते हुए जानकारी ली गई। यहां दो बार से भाजपा के सांसद निर्वाचित हो रहे संजीव बालियान को सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक के द्वारा 24 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया गया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि इस दौरान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई। साथ ही भाजपा द्वारा आगामी दिनों में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों को सफलता के साथ पूर्ण कराने के लिए भी जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए जनता के बीच रहकर प्रचार प्रसार करने और पात्रों तक लाभ पहुंचाने के लिए भी काम करने को कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जौहरा अनाथालय के खिलाफ क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात निकले डीएम को बदहाल मिले

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट पहुंचे मंत्री कपिल देव ने सुनी महिलाओं की समस्याफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पुण्यतिथि पर भारत रत्न चरण सिंह को किया नमनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19

Read More »