मौलाना अरशद मदनी को सांसद हरेन्द्र मलिक पेश की जीत की मिठाई

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के मुकाबले जीत दर्ज कराने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद हरेन्द्र मलिक ने शनिवार को जमीयत उलमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी से देवबंद जाकर मुलाकात की और राजनीतिक हालातों पर चर्चा के साथ ही उनका आभार व्यक्त किया।

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी गठबन्धन से मुजफ्फरनगर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद हरेन्द्र मलिक जीत के बाद समाज के सभी वर्गों व विभिन्न संगठन के बड़े नेताओं से मिलकर समर्थन के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद हरेंन्द्र सिंह मलिक द्वारा देवबंद में जमीयत उलेमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी से मुलाकात की गई। मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात के दौरान सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने उनको फूलों का एक गुलदस्ता भेंट करते हुए मिठाई पेश की ओर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इस गुलदस्ते में अनेक प्रकार के फूलों ने एक साथ आकर इसे एक खूबसूरत जोड़ देने का काम किया है, उसी प्रकार समाज के हर वर्ग ने उनकी जीत में मिलकर भूमिका निभाई है।

सांसद हरेंन्द्र मलिक द्वारा इस जीत को हिन्दू मुस्लिम एकता व समर्थन की बड़ी जीत बताते हुए मौलाना सैयद अरशद मदनी का आभार जताया गया। हरेन्द्र मलिक का मानना है कि उनकी जीत हिन्दू-मुस्लिम एकता की मजबूती का परिचायक है। इसमें सभी ने सहयोग किया है। सभी वर्गों और समुदाय के लोगों की भागीदारी रही है। उनकी जीत सर्वसमाज को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने उनसे चर्चा में कहा कि किसान, मजदूर और नौजवान इस वक्त बड़े संकट में है, महंगाई बेरोजगारी व बढ़ते भ्रष्टाचार ने हर जाति वर्ग के विकास को रोक दिया है। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि इन सब मुद्दों पर संसद में मजबूती से आवाज उठाई जाकर हर जाति वर्ग के पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान मौ. आसिफ कुरैशी बुढ़ाना, युवा सपा नेता जुनैद रऊफ, प्रतिनिधि सलीम मलिक आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  विकास और विश्वास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताः कपिल देव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बांटा अन्नकूटस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  विकास और विश्वास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताः कपिल देववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बांटा

Read More »