राजू अहलावत फिर बिफरे, थाना घेरा, खतौली में लगा लम्बा जाम

मुजफ्फरनगर। यूपी में भाजपा की सरकार है, ऐसे में भाजपा नेताओं को ही पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भीषण गर्मी में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला खतौली में सामने आया है। यहां पर मारपीट करते हुए एक युवक को घायल कर दिया गया, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाये आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। इसी को लेकर पीड़ित युवक को न्याय दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत अपनी ही सरकार के दौर में सड़क पर उतर आये। उन्होंने खतौली थाने का घेराव किया और लोगों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जाम लगा दिया।

भाजपा नेता राजू अहलावत ने बताया कि एक ग्रामीण युवक पर लाठी डंडों से हमला करते हुए कुछ लोगों ने उसको बुरी तरह से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसके हाथ की भी हड्डी टूटी हुई है। ऐसे में खतौली पुलिस को शिकायत की गई, पुलिस ने आरोपियों से साज खाकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। पीड़ित ठगा रह गया। पुलिस ऐसे गंभीर मामलों में भी कार्यवाही नहीं कर रही है। पीड़ित को लेकर वो थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की। उनके साथ आये ग्रामीणों ने थाने के बाहर ही खतौली जीटी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर मार्ग को भी बाधित कर दिया, जिस कारण वहां पर यातायात रूक जाने से लोगों को घंटों तक मुसीबत का सामना करना पड़ा। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। 

इसे भी पढ़ें:  नाइट स्वीपिंग के विरोध में वाल्मीकि नेताओं ने दिया धरना

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- शहर के बीच युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »