कभी किसी को डराया नहीं, जो कह रहे डरते नहीं, वो सबसे बड़े डरपोक

ईमानदार उद्योग पतियों और व्यापारियों को अवसर मिले, इसके लिए ही हम संसद में आवाज को बुलंद करेंगे

मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने एक बार फिर से जिले के कुछ उद्योगपतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि बिजली और जीएसटी की चोरी करने वाले, भू-माफिया छवि वाले उद्योग पतियों का सिंडीकेट वो जिले में अब नहीं चलने देंगे। हमारा पहला उद्देश्य जिले में ईमानदार और समान नीति के साथ उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देना है। इसके लिए हम उद्योगपतियों के सिंडीकेट के खिलाफ संसद में आवाज को बुलंद करने के साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्तियों की जांच कराने का काम भी करेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी को डराया नहीं, धमकाया नहीं, लेकिन मेरा तजुर्बा है कि जो कहता है कि वो किसी से नहीं डरता, वो ही सबसे ज्यादा डरपोक होता है। हम जिले में ईमानदार उद्यमियों और व्यापारियों को आगे लाने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्र

सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने चुनाव प्रचार के दौरान जिले के कुछ उद्योगपतियों के खिलाफ बयानबाजी की थी, उसके बाद जिले के आईआईए के पदाधिकारियों, फैडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स की टीम और कुछ उद्योगपतियों ने डीएम से मिलकर हरेन्द्र मलिक के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की थी। ये बात आई गई हो गई और परिणाम आने के बाद भी उद्योगपतियों की ओर से बयानबाजी की गई कि वो हरेन्द्र के सांसद बनने के बाद भी उनसे नहीं डरेंगे और अपनी बात पर अडिग हैं। ऐसे में सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि वो कोई माफिया और मवाली नहीं हैं, जो किसी को उनसे डरना पड़ेगा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी को डराया ही नहीं है, लेकिन जीवन ने यह भी तजुर्बा दिया है कि जो कोई नहीं डरने की बात कहता है, वो सबसे ज्यादा डरपोक होता है। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से उनको यह शिकायत भी मिल रही है कि बहुत से लोगों ने आय से अधिक सम्पत्ति जुटा रखी है। इसमें उद्योगपति प्रमुख तौर पर शामिल हैं। जनता की आवाज पर वो ऐसे लोगों की सम्पत्ति की जांच कराने के लिए आवाज उठायेंगे। इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़ी वो लड़ेंगे। हम जिले में उद्योग और व्यापार की तरक्की ईमानदारी और समान व्यवस्था के बीच चाहते हैं। यह तरक्की होगी तो रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और किसान व कमेरों की आय बढ़ेगी। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि अब जिले में बिजली चोरी, जीएसटी चोरी करने वाले और भू माफिया उद्योगपतियों का सिंडीकेट नहीं चलने दिया जायेगा। ऐसे लोगों का पक्का इलाज किया जायेगा। जबकि ईमानदारी से उद्योग और व्यापार करने वाले लोगों के लिए हम साथ खड़े हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने की आवाज हम संसद में भी उठायेंगे। इसी सिंडीकेट के कारण जिले में ईमानदार उद्यमियों और व्यापारियों को अपना काम धंधा बंद करना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 600 लीटर संदिग्ध दूध नष्ट

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पेकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  पशु बांधने को लेकर विवाद में मारपीट कर घायल कियापालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »