लाजपत नगर के अस्पताल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

नई दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर स्थित आई 7 अस्पताल में बुधवार सुबह 11.30 बजे आग लग गई, दमकल की 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लाजपत नगर इलाके के एक आंखों के अस्पताल में आग लगने की सूचना है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कीव पर बरसाईं ड्रोन और मिसाइलें, कैबिनेट भवन से धुआं उठता देखा, दो की मौत, 15 घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *