जम्मू- तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी के अनुसार, गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में निहामा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी के अनुसार, गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का भारी हंगामा
डेढ़ साल पहले हुआ था निकाह, पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम





