एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 120 रोगियों का परीक्षण

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 120 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। इनमें से 20 रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद पाये जाने पर उनका निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। साथ ही अन्य रोगियों को नेत्र परीक्षण कर उचित उपचार परामर्श के साथ निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराई गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चन्द्र गोयल, वरिष्ठ सर्जन डा. एस सी गुप्ता और एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में महीने के प्रत्येक चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसमें वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद के विशेषज्ञों चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का परीक्षण किया और निशुल्क परामर्श देकर स्वास्थ्य सेवा प्रदान की। शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई। यहां पर मोतियाबिंद वाले मरीजों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर आपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, आपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। रविवार को आयोजित हुए निःशुल्क नेत्र शिविर में 120 नेत्र रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया। मोतियाबिन्द पाये जाने पर 20 रोगियों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए हुआ। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. के. उपाध्याय, डा. एसके शर्मा, डा. एसके सिंघल, मणिप्रकाश त्यागी, नितिन कुमार और सचिन कुमार के साथ डा. अजहर हुसैन ने अपनी सेवा प्रदान की। शिविर के आयोजन में विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर में रोगियों के जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर करंट से युवक की मौत, मचा हड़कम्प

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या से आक्रोशराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »