MUZAFFARNAGAR-रोलिंग मिल के समीप स्कैप गोदाम में लगी आग से अफरातफरी

मुजफ्फरनगर। वहलना में सर्वाेत्तम रोलिंग मिल वाली गली में वीएस ट्रेडर्स के स्क्रैप के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के वहलना गांव के पास स्थित एक स्क्रैप के गोदाम में रविवार को सवेरे आग लग जाने से अफरा-तफरी का आलम बन गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग टीम ने मौके पर पहुंच कर मशक्कत के बाद आग को बुझाया, जिस कारण बड़ी हानि होने से बचा ली गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नई मंडी के गांव बझेडी निवासी वसीम ने वहलना मार्ग पर सर्वोत्तम रोलिंग मिल के पास ही लोहे के स्क्रेप का गोदाम खोला हुआ है। वहां रविवार सुबह किसी तरह आग लग गई। हवा के कारण आग चंद ही पलों में भड़क गई।

गोदाम में मौजूद मजदूरों ने गोदाम संचालक वसीम को जानकारी दी। तब दमकल विभाग टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। दमकल विभाग के एफएसओ आरके यादव ने बताया कि आग से गोदाम में कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग पर एक फायर टैंडर के सहारे ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट को ही घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फायर कर्मियों के कारण बड़ा हादसा टल गया। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का हुआ गठन

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »