केदारनाथ में हेलिकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकाप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकाप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलिकाप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकाप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। पायलट कल्पेश द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए हेली को आपातकालीन स्थिति में सकुशल लैंडिंग कराया गई, जिसमें सभी श्र(ालु सुरक्षित एवं सकुशल हैं। घटना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता कर उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  चाची की पिटाई कर भतीजे ने जान दी, चाची भी फंदे से झूली, परिजन बोले- लंबे समय से थे प्रेम संबंध
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *