पेड़ से टकराने पर ट्रक में लगी आग, जिंदा जला हेल्पर

बरेली- बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। आग से जलकर हेल्पर की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। हेल्पर का शव आठ घंटे बाद निकाला जा सका। जानकारी के मुताबिक सीमेंट से भरा ट्रक बरेली से पूरनपुर जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पीलीभीत हाईवे पर धोरेरा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रक के केबिन का बायीं तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आग लग गई। चालक कूदकर फरार हो गया। हेल्पर केबिन में फंस गया था। राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन उससे पहले ही हेल्पर की जलकर मौत हो चुकी थी। उसका शव केबिन में बुरी तरह फंस गया था। आठ घंटे बाद उसका शव निकाला जा सका।

इसे भी पढ़ें:  गूगल मैप ने फिर दिया धोखा: महाकुंभ से अयोध्या आ रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की कार मकान में घुसी, एक घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  चोरों ने बालाजी मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र से 20 हजार रुपये और चांदी का छत्र चोरीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली सरकार ने बकरीद पर ऊंट और गाय की

Read More »