गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रेमिका ने अपने भाई के सामने परिवार वालों को अपमानजनक शब्द कहने पर प्रेमी के सिर में तवा मारकर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर प्रेमी का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। जबकि वारदात में शामिल उसका भाई फरार है। सदर थाना पुलिस को चार दिन पहले सूचना मिली कि एक कमरे में युवक का शव क्षत-विक्षत पड़ा हुआ है। पुलिस ने उसकी पहचान कर पानीपत में रहने वाले उसके परिवार वालों को बुलाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि मरने वाला विक्की किसी नीतू नामक युवती के साथ आठ साल से लिव इन रिलेशन में रहता था। वह यहां पर रहकर निजी अस्पताल में नौकरी करता था। सदर थाना पुलिस की टीम ने छानबीन के बाद घाटा गांव से नीतू को गिरफ्तार कर लिया । नीतू दो दिन सी पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तवा और विक्की का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस को इस मामले में नीतू के भाई की भी तलाश है। जिसके साथ विक्की ने शराब पी थी। भाई के सामने परिवार वालों को गाली देने से खफा नीतू ने वारदात को अंजाम दिया ।

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा
लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है





