राशन की जगह रोजगार दे सरकार, खत्म हो जातिवाद: वोटर

गाजीपुर। सोमवार को सुबह आम लोगों से चाय पर चर्चा करने के बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की गई। जहां युवाओं ने खुलकर अपनी बातों को रखा। शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत कर उनके दावे और वादे को जानने का प्रयास किया जाएगा। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच सोमवार की दोपहर में शास्त्री नगर चौराहे पर युवाओं ने सत्ता का संग्राम अभियान में अपना पक्ष खुलकर रखा। युवाओं ने रोजगार और शिक्षा के मुद्दे को उठाया। इस दौरान पेपर लीक के मुद्दे को भी युवाओं ने प्रमुखता से उठाया। श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार रोजगार पर बात करे। परीक्षा, रिजल्ट और ज्वाइनिंग समय से कराए। कहा कि गाजीपुर में विकास नहीं जातिवाद की बातें होती हैं। वहीं सुधांशु कहते हैं कि एकीकरण की कोई फैक्टरी नहीं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार को राशन की जगह रोजगार देना चाहिए। कहा कि गैस से अधिक यहां पेपर लीक हो रहा है। कहा कि गाजीपुर में युवा भी जाति पर वोट देता है, युवाओं को जागरूक होना चाहिए। युवा रोजगार मांग रहे, लेकिन लाठी मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  अजब-गजबः गर्भवती के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में बच्चा, देखकर डाक्टर भी रह गए हैरान

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »