मुजफ्फरनगर। शहर के बीच ही भीषण गर्मी के कारण शनिवार को हादसा होने से बच गया। शहर में रुड़की रोड पर चलती एक कार अचानक ही आग का गोला बन गई। कुछ ही पलों में आग की लपटों ने कार को पूरी तरह से घेर लिया। कार सवारों ने आग लगते ही कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण पूरी तरह से कार जलकर नष्ट हो गई थी। शनिवार को दोपहर एक आई 20 कार शहर से रुड़की रोड पर जा रहा थी। दीपक पैलेस के पास पहुंचने पर अचानक ही कार में आग लग गई। आग की लपटों ने चंद पलों में ही कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों ने आग लगने के बाद तेजी से कूदकर अपनी जान बचाई। बीच सड़क पर ही कार धू धूकर जलती रही। इस दौरान यातायात भी रूक गया था। बीच सड़क पर जलती कार का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई थी। दमकलकर्मियों ने कार को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया और तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो पाया।

देवबंद में CM की जनसभा कल, रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन
सहारनपुर। देवबंद में 7 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में वीआईपी मूवमेंट और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यह डायवर्जन 6/7 मई की मध्यरात्रि 12 बजे से 7 मई शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बदले हुए रूट से कराई जाएगी। इसे भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले





