पालिका के साथ काम कर रही कंपनी के कर्मी को पीटा, मुकदमा कराया दर्ज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण के लिए अनुबंध के आधार पर कार्य कर रही एमआईटूसी प्रा.लि. के कर्मचारी पर कुछ युवकों ने हमला बोलकर उसको मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर कोतवाली के मौहल्ला रामपुरी निवासी हर्ष पाल पुत्र विकास पाल ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। हर्ष ने पुलिस को बताया कि वो नगरपालिका परिषद् के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी में कर्मचारी है और 17 मई को वो कंपनी के काम से बाइक पर अपने साथी अक्षय प्रताप पुत्र शिव दर्शन निवासी हरड़ फतेहपुर थाना थानाभवन जनपद शामली हाल निवासी बचन सिंह कालोनी के साथ शहर के विश्वकर्मा चौक भोपा रोड पर आया था। दोपहर के समय वो अक्षय के साथ वो बाइक से ही वापस लौटने लगा तो रास्ते में दो बाइकों पर आये चार युवकों जिसमें हर्षित उर्फ मिम्मा निवासी पचैण्डा कलां हाल निवासी आदर्श कालोनी और अभिषेक तथा दो अज्ञात ने रोक लिया और पास ही खड़े एक केला विक्रेता के ठेले से चाकू उठाकर उसको जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसमें हर्ष पाल के सिर, कान और हाथ पर चाकू के कई वार लगे, जिससे वो घायल हो गया। उसने अक्षय के साथ भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि हमलावर पिस्टल दिखाकर धमकी देते हुए फरार हो गये। नई मंडी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 504 और 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  नैनीताल हाईकोर्ट हैरानः ये कैसा महंत, विवाह एक से, लिव इन दूसरी के साथ और तीसरी को छेड़ने पर जेल में बंद

Also Read This

देवबंद में CM की जनसभा कल, रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन

सहारनपुर। देवबंद में 7 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में वीआईपी मूवमेंट और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यह डायवर्जन 6/7 मई की मध्यरात्रि 12 बजे से 7 मई शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बदले हुए रूट से कराई जाएगी। इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने

Read More »

जिम ट्रेनर ने नशा देकर महिला डॉक्टर का किया यौन शोषण 

बरेली- यूपी के बरेली में नशा देकर महिला डॉक्टर का यौन शोषण किया गया। आरोपी जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा देकर महिला डॉक्टर बेहोश किया था। इसके बाद शोषण करते हुए वीडियो बना लिया। आरोपियों ने ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये मांगे तो महिला डॉक्टर थाने पहुंच गईं। यूपी के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जिम में जाने वाली महिलाओं और युवतियों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, कोतवाली इलाके के एक जिम का संचालक और उसका भाई दो साल से एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण करते रहे। जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले

Read More »

देवबंद में भाजपा की जीत का जश्न, सुभाष चौक पर आतिशबाजी और मिठाई बांटी

देवबंद। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के पक्ष में आए जनादेश के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। सहारनपुर जनपद के देवबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग और नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों के बीच नारे लगाए और लोगों को बंगाली रसगुल्ला व लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विधानसभा चुनावों के रुझान/नतीजे Returning Officers द्वारा भरी जा रही जानकारी के आधार पर दिखाए जा रहे हैं और अंतिम डेटा Form-20 में साझा किया जाता

Read More »

बड़ी राहतः अब अपने आप प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे स्मार्ट मीटर

सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं, 10 जून तक आयेगा मई का बिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर स्वतः पोस्टपेड में बदलने के फैसले से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब बिना आवेदन और अतिरिक्त शुल्क के बिल मोबाइल पर मिलेगा। बकायेदारों पर सख्ती रहेगी, जबकि शिकायतों के लिए हेल्पलाइन और कैंप की व्यवस्था भी की जा रही है। योगी सरकार ने प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस मामले में सोमवार को राज्य के बिजली मंत्री एके शर्मा ने सरकार के इस बड़े निर्णय की जानकारी मीडिया के सहारे लोगों को देने का काम किया। इसके

Read More »

नौ मई को बिजनौर में आ रहे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे कपिल देव

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम सहित अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर तय की रूपरेखा मुजफ्फरनगर। पड़ौसी और सियासी तौर पर मुजफ्फरनगर की पगडंडियों से जुड़े जनपद बिजनौर में आगामी 9 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, वहीं जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गये हैं। अभी तैयारियों

Read More »

नक्शा पास कराने और सील खुलवाने के नाम पर रिश्वत का आरोप, अवर अभियंता रंगेहाथ गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक मकान की सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रकम मांग रहा था। शिकायतकर्ता विनय छाबड़ा ने एंटी करप्शन संगठन को शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना उनके 130 गज के मकान पर लगी सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी

Read More »