अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटा, धोखे से निकलवा दिया गर्भाशय

मुजफ्फरनगर। अवैध सम्बंधों का विरोध करने के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति पर मारपीट करने और धोखे से ऑपरेशन कराकर उसका गर्भाशय निकलवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस से उसका मेडिकल परीक्षण कराने की भी मांग की है। महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकाल देने का भी आरोप लगाया है, वो वर्तमान में अपने पिता के घर पर रहकर गुजारा कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  भारत को महाशक्ति बनाने के लिए मोदी का पीएम बनना जरूरीः कपिल देव

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गालिबपुर निवासी सीमा पुत्री लक्ष्मण ने सीओ खतौली यतेन्द्र सिंह नागर से मिलकर उनको प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी परिजनों ने करीब 11 साल पहले मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र के गांव सुरानी निवासी राकेश पुत्र कबूल सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद सीमा ने दो पुत्रों को जन्म दिया। सीमा ने आरोप लगाया कि इसी बीच उसके पति राकेश के किसी युवती के साथ अवैध सम्बंध बन गये। कुद समय बाद जब उसको इन सम्बंधों का पता चला तो पहले पति इंकार करता रहा, लेकिन विरोध करने पर वो अपनी पत्नी सीमा के साथ मारपीट करते हुए उसका उत्पीड़न करता चला आ रहा था। सीमा ने यह भी आरोप लगाया कि इसी बीच उसके पति ने उसको मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया और धोखे से ऑपरेशन कराकर उसका गर्भाशय ही निकलवा दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो सीमा ने पति का विरोध किया, आरोप है कि इसी के कारण एक अपै्रल को उसके पति ने उसको बुरी तरह से पीटा और अपने घर से जबरदस्ती निकाल दिया। वो अपने पिता के घर गांव गालिबपुर आकर रह रही है। महिला की शिकायत पर सीओ खतौली ने थाना प्रभारी खतौली को मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिये। एसएचओ उमेश रोरिया ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया है।M

इसे भी पढ़ें:  1 मई को बंद हो जाएगी मंसूरपुर शुगर मिल बंद गन्ने की कमी से जूझ रही है शुगर मिल

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पवन छाबड़ा को हाासिंग सोसाइटी का चेयरमैन बनाए जाने पर बधाई दीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »