काली नदी में नहाते हुए डूबे दो किशोर, मौत से कोहराम

मुजफ्फरनगर। गर्मी के कारण काली नदी में नहाने के लिए आये एक ही गांव के दो किशोर की डूबकर मौत हो जाने से परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरों को काली नदी से बाहर निकलवाया। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वो भी अस्पताल पहुंच गये थे। दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छ घर वालों को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया सम्मानित

थाना छपार क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी अनुसूचित जाति वर्ग के दो किशोर शुक्रवार को गर्मी के कारण काली नदी में नहाने के लिए आये थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत वो काली नदी में नहाने के लिए उतरे तो गहरे पानी में दलदल में फंसकर रह गये। किशोरों के डूबने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद से किशारों को नदी से बाहर निकलवाया। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों किशोरों को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि काली नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। दोनों किशोर छपार थाना क्षेत्र रामपुर गाव निवासी 12 वर्षीय उज्जवल पुत्र स्व. प्रदीप कुमार व 14 वर्षीय मोहित पुत्र राजेंद्र हैं, जो नदी में नहाने के लिए गए थे। हादसे को लेकर परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि किशोरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये हैं। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। उधर, गांव में भी मातम छा गया।

इसे भी पढ़ें:  निर्जला एकादशी पर मंत्री कपिल देव ने किया जल-फल वितरण

Also Read This

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का

Read More »