MUZAFFARNAGAR-ओयो होटल में हो रहे थे गलत काम, एसडीएम पहुंची और….

मुजफ्फरनगर। एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी को सूचना मिली थी की तहसील बुढ़ाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से ओयो होटल का बोर्ड लगाकर फर्जी तरीके से होटल चलाए जा रहे हैं, जिसमें गलत कृत्य हो रहे है और इन होटलो का सराय एक्ट में भी पंजीकरण नही है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र कुमार व भारी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर छापा। मोके पर होटल मालिक कोई वैध कागज नही दिखा पाए। जिस पर एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी व सीओ बुढाना गजेंद्र कुमार ने होटल को सील कर दिया। एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी की निष्पक्ष ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वही क्षेत्र की जनता एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी की जमकर तारीफ कर रही है। क्षेत्र की जनता का कहना है कि ऐसे निष्पक्ष कार्यवाही करने वाली एसडीएम पहली बार बुढाना में आई है, जो तुरंत एक्शन लेती है। निष्पक्ष कार्यवाही करती है। एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसका संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई है। संयुक्त आख्या अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह को भेजी गई है आगे की कार्यवाही उनके स्तर से की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता की पत्नी के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका खारिजप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया

Read More »