MUZAFFARNAGAR-थाने में घुसकर दो बहनों ने महिला सिपाहियों को पीटा, वर्दी फाड़ी

मुजफ्फरनगर। चुनावी माहौल में दंगा रोकने का दायित्व संभालकर गांव-गांव, गली और बस्तियों के साथ ही शहरों में जनता के बीच रौब गालिब करने वाली पुलिस अपने थानों में ही सुरक्षित नहीं है। कोई दबंग या बदमाश नहीं, बल्कि दो अदना सी लड़कियों ने थाने में घुसकर थानेदार के सामने ही दो महिला सिपाहियों का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया। थानेदार और बंदूक थामकर पहरा देने वाला संतरी हो या थाने का दूसरा फोर्स लाठी-हथियार सभी कुछ होने के बावजूद भी इन दो पिद्दी सी छोरियों ने थाना परिसर को ‘चंदगीराम’ का अखाड़ा’ बनाकर रख दिया और दो महिला सिपाहियों को इतना पीटा कि उनका बुरा हाल हो गया। तन पर जमी वर्दी फाड़ दी, महिला सिपाहियों की थाना परिसर में ही रूई की तरह धुनाई होती देखकर थानेदार साहब को ताव आया और वो इन छोरियों के आवेश को थामने के लिए आगे तो उनको भी दोनों बहनों ने आड़े हाथ लेते हुए गंभीर अभद्रता कर डाली। थाने में ही दो महिला सिपाहियों की पिटाई, वर्दी फाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने और थानेदार को खरी-खोटी सुनाकर उनको बेइज्जत करने के इस फुल हाईटेंशन ड्रामे के बाद पिटी पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ छह गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। गजब यह है कि इतना बड़ा फिल्मी सीन बनने और एफआईआर दर्ज हो जाने के बाद भी थानेदार साहब कह रहे हैं कि उनके थाने में ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है।

बदमाशों के पीछे भागने, उनको दबोचने के दौरान गांव और घर में दबिश देने के मामले में पुलिस की पिटाई के मामले गाहे-बगाहे सामने आते ही रहते हैं, लेकिन जिले के एक थाने से सामने आया पुलिस पिटाई का यह मामला पूरा फिल्मी है। जिले के तितावी थाने से सनसनीखेज खबर है। यहां पूरा दंगल मचा और गांव की दो बहनों ने साबित कर दिया कि मुजफ्फरनगर की छोरियां किसी के छोरे से कमतर नहीं हैं। जी हां! बड़े-बड़े बदमाशों और अपराधियों को पानी पिलाने के साथ ही चुनावी सीजन में उनको गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध करने और गुण्डा एक्ट लगाकर जिले की सीमाओं से बाहर भेजने का जौहर दिखाने वाली मुजफ्फरनगर अपने ही थाने में सुरक्षित नहीं है। ये हम नहीं बल्कि खुद पुलिस अपनी मुंहजुबानी और लिखित तहरीर करते हुए कह रही है।

इसे भी पढ़ें:  मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

मामला जिले के थाना तितावी का है। यहां पर गांव की दो पिद्दी सी छोरियों ने बड़ा तांड़व मचाकर रख दिया। ये दोनों छोरियां आपस में सगी बहनें बताई गयी हैं। इन छोरियां का जौहर इतना था कि थाने को ही ‘दंगल’ बनाकर रख दिया और दो महिला सिपाहियों के साथ खुद थानेदार साहब की भी शामत आ गई। तितावी थाने पर तैनात महिला सिपाही (1335) ऋचा चौधरी पुत्री शीशपाल निवासी ग्राम उजैडा मोदीनगर ग्रामीण जनपद गाजियाबाद ने 06 अपै्रल को अपने ही थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया। इस मुकदमे ने पुलिस की कमजोरी और लाचारी को सभी के सामने लाकर रख दिया है। महिला सिपाही ऋचा द्वारा मंुहजुबानी तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर की दो बहनों के खिलाफ यह एफअईआर दर्ज कराई गयी है।

महिला सिपाही की शिकायत के अनुसार गत दिवस शनिवार को वो अपनी ड्यूटी के तहत थाना तितावी में महिला हेल्प लाइन डेस्क कार्यालय पर मौजूद थी। करीब डेढ़ बजे दो लड़कियां कोमल (23) और तनु (21) पुत्रियां अनिल उर्फ बबलू निवासी ग्राम नसीरपुर वहां पर आई और महिला सिपाही ऋचा से मिलकर मोबाइल फोन खोने की शिकायत करते हुए एफआईआर लिखाने के लिए कहा गया। महिला सिपाही ने दोनों बहनों से लिखित तहरीर मांगी। आरोप है कि इस पर दोनों ने बहनों ने तहरीर लिखने से इंकार करते हुए कहा कि तहरीर लिखने के लिए ही थाने पर पुलिस बैठी है, चुपचाप हमारी एफआईआर लिखो और उसकी रसीद हमें दे दो। महिला सिपाही ने इसके बावजूद फिर से दोनों लड़कियों से लिखित तहरीर मांगी

आरोप है कि इस पर दोनों ने आवेश में आकर महिला सिपाही ऋचा चौधरी के ऊपर हमला करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर डाली। महिला सिपाही ने शिकायत में कहा कि इस हमले में उनके साथ मारपीट की गयी और वर्दी भी फाड़ दी। शोर-शराबा होने पर अन्दर कार्यालय में अपना काम कर रही महिला सिपाही (1747) नीतू चौहान, महिला सिपाही (1321) रैनू और महिला पीआरडी (5018) रूबी भी मौके पर आ गई। इन तीनों ने भी हंगामा और मारपीट कर रही दोनों बहनों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावर लड़कियों ने महिला सिपाही नीतू संग भी मारपीट शुरू कर दी। ये देखकर थानाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह भी बाहर आये और लड़कियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों बहनों ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। इस घटना के बाद महिला सिपाही ऋचा चौधरी और नीतू की मुंहजुबानी के आधार पर थाने में हमलावर बहनों कोमल और तनु के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 352, 353, 323, 504 और 506 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

इसे भी पढ़ें:  इंटर में महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर रहीं तीन छात्राएं

थाने में महिला सिपाहियों की पिटाई, वर्दी फाड़ने की घटना होने और इसके बाद एफआईआर दर्ज हो जाने के बावजूद भी पुलिस इस घटना को छिपाने में लगी है। खुद थानेदार घटना के समय मौके पर मौजूद रहे, जैसा की एफआईआर में स्पष्ट हुआ, लेकिन जब उनसे घटना को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बेहद साफगोई के साथ ऐसे किसी भी मामले से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि थाने में किसी महिला सिपाही की पिटाई या अभद्रता का मामला नहीं हुआ है। ऐसी किसी भी घटना की उनको जानकारी नहीं है कि थाने में पुलिस कर्मियों से कोई मारपीट नहीं हुई है। यह सफेद झूठ बोलने वाले थानाध्यक्ष शायह ये भूल गये कि उनके झूठ की पोल उनके ही थाने में शनिवार 06 अपै्रल 2024 को अपराहन 15.09 बजे की टाइमलाइन पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 91/2024 के तहत दर्ज एफआईआर कर रही है।

सीओ फुगाना ने बताई नई कहानी, बोले-थाने में आपस में ही भिड़ गई थीं दो महिलाएं

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी परिसर में घुसी दो बहनों के द्वारा खूब हाथ दिखाते हुए दो महिला सिपाहियों का भुस भरकर रख दिया गया, लेकिन जिले की पुलिस अंजान है, या फिर कहानी बदलने का काम करने में जुटी है। थानाध्यक्ष तितावी जोगेन्द्र सिंह एफआईआर होने के बावजूद भी जहां घटना होने से इंकार कर रहे हैं, वहीं सीओ फुगाना रविशंकर ने एफआईआर की कहानी को ही बदलने का काम कर दिया। सीओ फुगाना से जब इस सम्बंध में फोन पर मालूमात करने का प्रयास किया गया तो उनका कहना था कि थाना तितावी परिसर में महिला सिपाहियों के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई, बल्कि अपने किसी विवाद में शिकायत दर्ज कराने आई दो महिलाओं के बीच ही आपस में झगड़ा हो गया और वो थाने में ही भिड़ गई थी। थाना पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही की है। महिला सिपाही द्वारा एफआईआर दर्ज कराने की जानकारी से भी उन्होंने साफगोई से इंकार करतरे हुए कहा कि दो महिलाएं थाना तितावी आई थीं, वो थाना परिसर में आपस में ही लड़ गई। किसी सिपाही के साथ कोई मारपीट की घटना नहीं हुई है। वहीं एसपी देहात आदित्य बंसल से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसे किसी मामले की उनको अभी कोई जानकारी नहीं है, वो इस सम्बंध में पता करने के बाद ही कुछ बता पायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  PAPERLESS WORK-शिवरात्रि से पहले कलेक्ट्रेट में पेपर लेस होगा कामकाज

समझाने आई महिला सिपाही को भी पीटा, गला पकड़कर लटकी हमलावर बोली-जान से मार दूंगी

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी में एफआईआर की तहरीर में दर्ज आरोपों को देखा जाये तो थाना तितावी परिसर में दिनदहाड़े घुसी दो बहनों ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिस को जमकर पीटा। महिला सिपाही ऋचा चौधरी द्वारा दर्ज एफआईआर में बताया गया कि जब दोनों लड़कियों के द्वारा उनकी पिटाई की जा रही थी तो अन्दर कार्यालय में कार्य निपटा रही महिला सिपाही नीतू और रैनू भी आग गई थी। दोनों लड़कियों ने सिपाही नीतू को भी दबोच लिया और उसका गला पकड़कर लटक गई, नीतू को दोनों ने पीटते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। दो-दो महिला सिपाहियों की थाने में ही पिटाई होने के बाद पुलिस डेमेज कंट्रोल में जुटी है। मारपीट करने वाली लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन उनको गिरफ्तार किया गया या नहीं, इसकी कोई जानकारी देने से थानेदार के साथ ही पुलिस अफसर बच रहे हैं। 

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  सीबीएसई 12वीं रिजल्ट-88.39 फीसदी बच्चे पासजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों ने तमंचे से फायरिंग की। मौके

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी के नाम पर शहर के मौहल्लों से हो रही अवैध वसूलीइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने घेरा मुख्यालयपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  सीबीएसई 12वीं रिजल्ट-88.39 फीसदी बच्चे पासउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  इंटर में महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर रहीं तीन छात्राएंदोपहर करीब 12

Read More »