भाकियू ने मण्डल अध्यक्षों को जारी की चिट्ठी, मांगे पदाधिकारियों के आधार कार्ड

संगठन को नई ताजगी देने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर प्रदेश के सभी मंडलाध्यक्षों से अपने अपने मंडल के जिलों की कमेटियों के समस्त पदाधिकारियों के आधार कार्ड दो माह के भीतर जमा कराये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। इसके साथ ही पदाधिकारियों का पूरा ब्यौरा मंडलाध्यक्षों से मांगा गया है। वहीं संगठन को विस्तार देने का काम भी जारी है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने बिजनौर के सैंकड़ों युवा किसानों को यूनियन की टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई है।

भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए लगातार संगठन शक्ति का विस्तार और पदाधिकारियों की ओवरहालिंग करती रही है। संगठन में काम के बदले पद की विचारधारा ने यूनियन के कार्यकर्ताओं में भी एक प्रतिस्पर्धा पैदा करने का काम किया है। संगठन शक्ति को नया कलेवर देने के लिए नित्य नये कदम उठाये जाते रहे हैं। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के अध्यक्षों से उनके जिले की कमेटियों के पदाधिकारियों का पूरा लेखा-जोखा तलब किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने यूनियन के सभी मंडलाध्यक्षों को चिट्ठी जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के सभी मण्डल के अध्यक्षों को शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशों के चलते अपने मंडल के अधीन जिलों की इकाईयों के पदाधिकारियों का डाटा उपलब्ध कराना है। जादौन ने कहा कि मण्डल के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में स्थित पदाधिकारियों की सूची उनके नाम, जनपद, आधार कार्ड नम्बर, जाति और मोबाईल नम्बर सहित कार्यालय को अप्रैल व मई माह के अन्त तक उपलब्ध करा दी जाये। वहीं दूसरी ओर संगठन का विस्तार भी लगातार हो रहा है। बिजनौर जनपद के सैंकड़ों युवा किसानों ने किसान भवन सिसौली पहुंचकर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से बिजनौर इकाई के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ने संगठन विस्तार को लेकर मुलाकात की। इस दौरान उनके नेतृत्व में आये सैकड़ों युवा किसानो ने संगठन में आस्था जताई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने युवा किसानों को टोपी पर गमछा देकर सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने इन युवाओं को निर्देशित किया की संगठन में अनुशासन का परिचय देते हुए सभी चौधरी टिकैत की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों के हितों के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ने का काम करें। इस दौरान यूनियन के युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी युवा किसानों का यूनियन में स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित ही इससे संगठन की शक्ति को और बल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  मदर्स डे का आयोजन

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »