बंगाल में ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, दो अधिकारियों को मामूली चोटें

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रही है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब एनआईए पर हमले की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एनआईए टीम शनिवार को जांच के लिए गई थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई।

इसे भी पढ़ें:  रम्मी की लत में वाइस प्रिंसिपल बनी चोर, सीसीटीवी ने खोली पोल

एनआईए ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआईए के अधिकारी इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गए थे। यहां से जब एनआईए की टीम दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी, आरोप है कि उसी समय ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआईए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी पर पत्थर भी बरसाए। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में एनआईए के दो अधिकारियों को मामूली चोट आई हैं।

इसे भी पढ़ें:  देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

एनआईए ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने कहा है कि भूपतिनगर में केंद्रीय पुलिस बल का बड़ा जत्था तैनात कर दिया गया है। बता दें कि 2 दिसंबर 2022 को भूपतिनगर थाने के भगवानपुर 2 ब्लॉक के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नैराबिला गांव में रात करीब 11 बजे भयानक बम विस्फोट हुआ था। घटना में तृणमूल बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना, उनके भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस इलाके में गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में कोर्ट के आदेश पर एनआईए ने घटना की जांच अपने हाथ में ली। कोर्ट के आदेश पर विस्फोट की घटना की जांच करने जाने पर एनआईए पर यह हमला हुआ। 

इसे भी पढ़ें:  HMPV वायरस से घबराएं नहीं, सतर्क रहें- स्वास्थ्य मंत्री नड्डा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *