MUZAFFARNAGAR-डीएम के फर्जी साइन करने में फंसे बाॅलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन के भाई

मुजफ्फरनगर। जनपद में धोखाधड़ी के यूं तो अनेक मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को ही चौंका दिया है। इस धोखाधड़ी में बाॅलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई सहित उनका विरोधी भी फंसा है। दोनों के बीच कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद में जिलाधिकारी न्यायालय की ओर से चकबंदी विभाग के नाम एक आॅर्डर तैयार करते हुए फर्जी साइन कर उसको जारी कर दिया। डीएम के सामने मामला पहुंचा तो वो अपना फर्जी आॅर्डर देखकर हतप्रभ रह गये। डीएम के आदेश पर एसडीएम बुढ़ाना और एडीएम प्रशासन ने जांच की तो पत्र फर्जी पाया गया। जांच के दौरान दोनों को बुलाया गया तो फर्जी आॅर्डर के लिए वो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। मामला साफ नहीं होने पर डीएम के आदेश पर उनकी कोर्ट के पेशकार ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस अपनी जांच में यह साफ करेगी कि असली मुल्जिम कौन है?

इसे भी पढ़ें:  आगरा के व्यापारी से साइबर ठगी में मुजफ्फरनगर के दो सगे भाई गिरफ्तार

जिलाधिकारी न्यायालय के पेशकार राजकुमार ने थाना बुढ़ाना में तहरीर देकर बाॅलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शेख अयाजुद्दीन नम्बरदार पुत्र नवाबुद्दीन निवासी मौहल्ला काजीवाडा कस्बा बुढ़ाना और उसके विपक्षी जावेद इकबाल पुत्र सगीर अहमद निवासी बुढ़ाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पेशकार राजकुमार द्वारा बताया गया कि डीएम के आदेश पर यह मुकदमा कायम किया गया है। तहरीर में बताया गया कि अयाजुद्दीन के द्वारा 12 दिसम्बर 2023 को अपनी कृषि भूमि के लिए विपक्षी जावेद इकबाल के साथ चल रहे विवाद को लेकर अपने आईजीआरएस सन्दर्भ प्रार्थना पत्र के साथ जिलाधिकारी न्यायालय से 08 दिसम्बर 2023 को जारी दिखाया गया एक कथित आदेश पत्र की प्रति भी चकबंदी विभाग के कार्यालय को दी गई थी और प्रकरण का निस्तारण उसके पक्ष में करने का आग्रह किया गया था। इसी बीच जिलाधिकारी न्यायालय से ऐसा कोई भी आदेश नहीं होने की जानकारी मिलने पर 08 दिसम्बर 2023 के डीएम कोर्ट के कथित आदेश पत्र की जांच कराई गई। इसके लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना ने 29 फरवरी 2024 को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की। इस जांच के निष्कर्ष में कहा गया कि डीएम कोर्ट से कथित आदेश अयाजुद्दीन और उसके विरोधी पक्ष जावेद इकबाल ने एक दूसरे को हानि पहुंचाये जाने के उद्देश्य से दिया जाना परिलक्षित हुआ है। एसडीएम की जांच में भी यह साफ नहीं हुआ कि डीएम कोर्ट का यह फर्जी आदेश दोनों में से किसने तैयार कराया।

इसे भी पढ़ें:  गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस पार्क, अफसरों ने किया निरीक्षण

इसके बाद एसडीएम बुढ़ाना की आख्या पर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जांच की गई। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट 06 मार्च 2024 को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को सौंपी। इसमें डीएम कोर्ट का 08 दिसम्बर का आदेश फर्जी तो पाया गया, लेकिन इसके लिए दोनों में दोषी कौन था, यह साफ नहीं हो पाया। डीएम बंगारी ने कोर्ट का फर्जी आदेश तैयार कर विभाग को जारी करने के प्रकरण को बेहद गंभीरता से लेते हुए 06 मार्च को ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। राजकुमार ने बताया कि एसडीएम की जांच आख्या और एडीएम प्रशासन की जांच रिपोर्ट की काॅपी भी पुलिस को सौंप दी गई है। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच भूमि की चकबंदी को लेकर विवाद है। ऐसे में प्रकरण जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। डीएम कोर्ट का चकबंदी विभाग के लिए एक फर्जी आॅर्डर बनाकर डीएम के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए चकबंदी कार्यालय में जमा कराया गया। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराया गया है, अब पुलिस जांच में साफ हो पायेगा कि यह पत्र किसने जारी कराया है।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय लोक दल ने 2 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

थाना बुढ़ाना के प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्रा ने बताया कि डीएम के पेशकार की तहरीर पर अयाजुद्दीन और जावेद इकबाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना कस्बा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक जयवीर सिंह चौधरी को सौंपी गई। विवेचनाधिकारी एसआई जयवीर ने बताया कि दोनों डीएम कोर्ट का फर्जी पत्र जारी करने के आरोपी बनाये गये हैं। मामले की जांच प्रारम्भ कर दी गई है। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-दस जुलाई की रात से यातायात पर लग जायेगा प्रतिबंध,

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »