माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

प्रयागराज। खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार को सरेराह तमंचा सटाकर दो लाख रंगदारी मांगी। 20 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने रात में ही ताबड़तोड़ दबिश दी। साथ ही देर रात उसे चकिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 10 बम भी बरामद किए। थाने में देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी। करेली के नयापूरा के रहने वाले श्याम पाल बालू-गिट्टी के ठेकेदार हैं। बुधवार शाम को वह खुल्दाबाद थाने पहुंचे। बताया कि 22 मार्च की रात लगभग आठ बजे वह दूध व खोवा लेने जा रहे थे। चौफटका पुल के नीचे उसे दो लोगों ने जबरन रोक लिया। उनमें से एक ने खुद को अतीक का शूटर बल्ली पंडित बताया। फिर कहा कि मैंने पहले भी तुम्हे कहलवाया था कि धंधा करना है तो दो लाख रुपये देना पड़ेगा। इतना कहते हुए तमंचा निकालकर उसके सीने में सटा दिया। वादी का यह भी कहना है कि डरवश उसने अपने पास मौजूद 20 हजार रुपये आरोपी को दे दिए और हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए जान बचाई। घर पहुंचकर उसने परिजनों को जानकारी दी लेकिन डरवश पुलिस के पास नहीं आ सका। बुधवार को हिम्मत करके थाने पहुंचा और शिकायत की।

इसे भी पढ़ें:  दून हाईवे पर आवारा पशु के कारण हुआ हादसा, दो दोस्तों की मौत, पांच घायल

मामले की जानकारी पर अफसरों ने अलग-अलग टीमें लगाकर आरोपी की तलाश शुरू कराई। धूमनगंज से लेकर पूरामुफ्ती और खुल्दाबाद में ताबड़तोड़ दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान ही देर रात चकिया इलाके से बल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक झोला बरामद हुआ है जिसमें 10 बम मिले हैं। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही जबकि अफसर कुछ बोलने से इंकार करते रहे। एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर सिर्फ इतना बताया कि बल्ली पंडित की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  पर्दाफाश-शहर में बनाया जा रहा था नकली यूरिया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धूमनगंज के नीवा का रहने वाला बल्ली पंडित हार्डकोर अपराधी है। वह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। साबरमती जेल में रहने के दौरान वह अतीक के इशारे पर जमीन पर कब्जे और रंगदारी मांगने की वारदातों को अंजाम देता रहा। उमेश पाल हत्याकांड के बाद उसका नाम तब चर्चा में आया जब उसका शाइस्ता परवीन के साथ वीडियो वायरल हुआ। हत्याकांड से महज पांच दिन पहले 19 फरवरी 2023 को शाइस्ता बल्ली से मिलने उसके घर पहुंची थी। वहां से निकलते वक्त सभी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान शाइस्ता के साथ पांच लाख का इनामी फरार शूटर साबिर भी नजर आया था। इसके बाद ही एसटीएफ ने बल्ली पंडित को हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की थी।

सूत्रों का कहना है कि बल्ली पंडित का नाम तब चर्चा में आया था जब वर्ष 2002 में उसने पूर्व विधायक राजू पाल पर हमला किया था। हालांकि तब राजू पाल विधायक नहीं थे। बल्ली के पिता सीबीआई में डिप्टी एसपी थे। जिनका धूमनगंज में ही एक चाय की दुकान पर राजू पाल से विवाद हुआ था। राजू के धक्के से साइलेंसर पर गिरने के कारण बल्ली के पिता का पैर जल गया था। इसकी जानकारी होने पर नाराज हो गया और उसने राजू पाल पर सरेआम गोलियां बरसाईं। उसने अपने दो साथियों संग मिलकर राजू पर 40 से ज्यादा राउंड फायर दागे थे। कुछ सालों बाद एक बार फिर उसने राजू पाल पर हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। बाद में उसका घर जला दिया गया था और इसका आरोप राजू पाल पर लगा था। इसके बाद ही अतीक उसके घर पहुंचा था और रुपये-पैसों से मदद कर उसे अपने गैंग में शामिल कर लिया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ आवास के रेनोवेशन में हो रहा था खेल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दून हाईवे पर आवारा पशु के कारण हुआ हादसा, दो दोस्तों की मौत, पांच घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-ककरौली में सख्ती का रहा असर, बूथवार रिपोर्ट से जानें क्या रहा मतदान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दून हाईवे पर आवारा पशु के कारण हुआ हादसा, दो दोस्तों की मौत, पांच घायलजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »