चेयरपर्सन का वादा-हनुमान मंदिर से हटेगा मूत्रालय, बनेगा ग्रीन हब

Update: 2021-01-28 14:16 GMT

मुजफ्फरनगर। शहर के विकास को पिछले तीन वर्षों में ऐतिहासिक आयाम तक पहुंचाने का श्रेय रखने वाली नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल का काम आज स्वयं बोल रहा है। आज व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके कराये गये कार्यों की प्रशंसा की, बल्कि उनके कार्यकाल में हुए कार्यों को ऐतिहासिक बताया। इसके साथ ही व्यापारियों ने शहर की कुछ समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की और अपनी कुछ मांगों से भी उनको अवगत कराया।


आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा नगर की समस्या और समाधान हेतु मांगों को लेकर श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल से उनके कैम्प कार्यालय मीका विहार पर वार्ता की गई। वार्ता में गृह कर और जलकर के बिलों का प्रेषण शीघ्र कराने, नगरीय क्षेत्र में निर्माण कार्य कराने तथा नगर पालिका परिषद के स्वामित्व की 509 दुकानों के प्रकरणों के समाधान हेतु चर्चा की गई। इसके अलावा शिव चैक पर मनु स्वीट्स के सामने मूत्रालय को समाप्त करने, सदर बाजार में आधुनिक शौचालय के निर्माण कराए जाने की मांग व्यापारी नेताओं द्वारा की गई।

वार्ता के दौरान पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पदाधिकारियों को अवगत कराया कि व्यापारियों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए सदर बाजार में आज आधुनिक शौचालय का शिलान्यास कर दिया गया है तथा सिटी पोस्ट आफिस के पास आधुनिक शौचालय के निर्माण के पश्चात हनुमान मंदिर के सामने से मूत्रालय को हटा दिया जाएगा तथा वहां पर ग्रीन री लगाई जाएगी, साथ ही झांसी की रानी के सौंदर्यकरण का कार्य प्रारंभ है। यथाशीघ्र आप को मूर्त रूप में दिखाई देगा। इस पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके अतिरिक्त नगर के नालों की सफाई व्यवस्था पर भी संतोष व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।


प्रतिनिधिमंडल में पालिका अध्यक्ष से वार्ता के दौरान संजय मित्तल प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, राहुल वर्मा जिला अध्यक्ष, निधीश राज गर्ग जिला उपाध्यक्ष, अशोक कंसल पूर्व विधायक, श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री, विश्व दीप गोयल, रेवती नंदन अध्यक्ष, प्रमोद मित्तल, राम कुमार तायल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News